20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: मेरठ के 20 से ज्यादा गांवों में कोरोना का खौफ, खाड़ी देशों में नौकरी करके लौटे थे युवक

Highlights गांवों में लोग इनकी जांच कराने की मांग कर रहे विदेश से लौटने के बाद गुपचुप तरीके से रह रहे पुलिस प्रशासन ने इनकी छानबीन कर दी शुरू
2 min read
Google source verification
meerut

corona virus

मेरठ। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के संक्रमण होने का खतरा है। जनपद के 20 से ज्यादा गांवों के लोग खाड़ी देशों में नौकरी करके अपने घर लौटे हैं। कोरोना को लेकर यहां के लोगों में खौफ है। पुलिस को भी इसकी सूूचना दी गई है। इसको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

यह भी पढ़ेंः Navratri 2020: कोरोना के कारण मंदिरों में प्रवेश पर रोक, घर पर ही भक्तों ने की मां की पूजा

जनपद के गोकुलपुर, कमालपुर, खंदरावली, मवाना कस्बा, बहोड़पुर, इकला, खानपुर, दुर्वेशपुर, सीना समेत 20 से ज्यादा गांवों के 50 से ज्यादा लोग खाड़ी देशों दुबई, सउदी से आए हैं। ये वहां नौकरी करते थे। पिछले एक महीने से ये लोग गांव में आ-जा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे में कोरोना वायरस फैल सकता है। यहां के लोगों ने मांग की है कि इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ये वे लोग हैं जो खाड़ी देशों में नौकरी करते हैं। वहां से जो लोग वापस आए हैं, इनकी कोरोना वायरस की जांच होनी चाहिए, नहीं तो यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल सकता है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि विदेश से आए लोगों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही जिनका पता चल रहा है, उनकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के पालन के लिए सख्त कदम, तीन जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया यह जनपद, मजिस्टेट्रों की तैनाती

गांवों में चल रहा सैनिटाइजेशन

शहर के बाद अब गांवों में कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। एसडीएम मवाना ऋषिराज के निर्देश के बाद मवाना के सीना समेत आसपास के गांवों में भी सैनिटाइजेशन शुरू किया गया है। गांवों में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने और अपने घर में रहने की अपील की गई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग