
मेरठ पहुंचीं पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा।
'रामपुर के आजम खान और उनके बेटे का राजनीतिक चेप्टर बंद हो गया है'। यह बातें मेरठ पहुंची फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कही है।
पूर्व सांसद जयाप्रदा मेरठ में एक स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। जहां उन्होंने छात्राओं के साथ 'ढपली वाले ढपली बजा' गाने पर डांस किया।
जयाप्रदा के मंच पर छात्राओं के साथ डांस करने से माहौल खुशनुमा हो गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान जयाप्रदा ने आजम खां पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आजम खान अब गुजरे जमाने की बात हो चुकी है। उनका चेप्टर अब हमेशा के लिए बंद हो गया है।
यह भी पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे में भिड़े वाहन, दो की मौत 15 छात्राएं घायल
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि स्कूल आने के बाद मां-बाप के बाद शिक्षक अभिभावक होते हैं।
ऐसे हुई जयाप्रदा की फिल्म में एंट्री
जयाप्रदा ने बताया कि जब वो स्कूल में पढ़ती थीं तो एक कार्यक्रम में मंच पर डांस किया था। कार्यक्रम में अतिथि एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। उन्होंने जब मुझे देखा तो मेरे पिता से कहा कि हम जया को फिल्मों में लेना चाहते हैं।
उसके बाद उनकी सिनेमा की दुनिया में एंट्री हुई। जयाप्रदा ने कहा कि चुनौती और मेहनत से काम करने पर वो सफल हो पाई हैं। जिसके दम पर बहुत सी फिल्में मिलीं।
Published on:
20 Feb 2023, 7:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.