5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे पर हुआ केस दर्ज, किशोर के शव को नहलाते समय पता चला था गोली लगने का!

लावड़ क्षेत्र में लोगों ने लगाया था जाम, अातिशबाजी ठेकेदार आैर मंडप संचालक गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। इंचौली थाना इलाके के कस्बा लावड़ के एक किशोर की तीन दिन पहले रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो गर्इ थी। एक शादी में आतिशबाजी चलाने के लिए शामिल हुए इस किशोर को खून की उल्टी की शिकायत पर परिजनों को सौंप दिया गया था, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गर्इ थी। सुबह अंतिम संस्कार के दौरान किशोर को नहलाते वक्त जब परिजनों ने पीठ का घाव देखा, उसमें गोली के निशान को छुपाने के लिए कुछ भरा गया था। इसके बाद तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा था और उन्होंने लावड़-मसूरी मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया था। इसमें परिजनाें की आेर से तहरीर दी थी। इसमें दूल्हा, मंडप संचालक, आतिशबाजी ठेकेदार समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गर्इ थी। इसमें पुलिस ने मंडप संचालक व आतिशबाजी ठेकेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना कंकरखेड़ा के इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने कहा कहा दूल्हे समेत दो की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि किशोर की मौत हर्ष फायरिंग में गोली लगने से हुर्इ है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ के गीतांजलि शोरूम पर ईडी की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप

शादी में गया था किशोर

लावड़ के मोहल्ला टंकियान का सतीश मजदूरी का कार्य करता है। उसका 14 वर्षीय पुत्र प्रशांत खाली समय में आतिशबाजी का कार्य करने के लिए आतिशबाजों के साथ समारोह में जाता था। चिंदौड़ी गांव से खिर्वा रोड स्थित एक मंडप में बारात गई थी, इसमें किशोर आतिशबाजी के लिए गया था। परिजनों के अनुसार देर रात वहां से फ़ोन आया कि उनके पुत्र को खून की उल्टी हुई है और नाक से भी खून आ रहा है। इस पर परिजन उसे वहां से ले आए। किशोर की मौत हो चुकी थी। रविवार को जब परिजन किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए उसे नहला रहे थे, तो उन्हें पीठ पर गोली का निशान दिखाई दिया। गोली लगी जगह में मौत का कारण छुपाने के लिए कुछ भरा गया था। गोली का निशान देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों आैर कस्बे के लोगों ने लावड़-मसूरी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। मौके पर अफसरों ने लोगों व परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ेंः यहां काम के बदले मिलता है यह, पढ़िए इस युवती की कहानी