
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बम की सूचना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, जीआरपी आरपीएफ सहित सिविल पुलिस ने पूरी ट्रेन में बम को तलाशा। दो घंटे तक ट्रेन में चले तलाशी अभियान के बाद ट्रेन को आगे की तरफ रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन यात्री डरे-सहमे नजर आए। फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
करीब दो घंटे चला सघन तलाशी अभियान
दरअसल हावड़ा से अमृतसर जा रही 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल से एक यात्री ने ट्रेन में बम होने की सूचना दी। यात्री ने बताया कि 10 बजे रात को ट्रेन में धमाका हो जाएगा। इस सूचना के बाद एक्सप्रेस ट्रेन को शाहजहांपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड, बम स्क्वॉड RPF, जीआरपी और सिविल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और ट्रेन के डिब्बों को खाली कराकर उस में सघन तलाशी की गई। यात्रियों के सामान की चेक किया गया।
तीन संदिग्ध हिरासत में
इस दौरान हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही और ट्रेन सहित प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। संघन तलाशी के बाद ट्रेन में किसी तरह का कोई विस्फोटक न मिलने पर ट्रेन को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान ट्रेन यात्री दहशत में नजर आए। पुलिस और जीआरपी ने मिलकर बम की सूचना देने वाले युवक सहित तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। हिरासत में लिए गए तीनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Published on:
21 Feb 2018 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वृद्ध को मुर्गा बनाने, पैरों में सर रखवाने का मामला: वैश्य समाज में आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

