
बाबा श्याम की नगरी में मंगलवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद होने से श्रद्धालुओं को प्रसाद के लिए भटकना पड़ा। इधर कबूतरिया चौक पर दुकानदार और ग्रामीणों का धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को रोककर राहत दिलाने की मांग की है।
खाटू में आबादी में स्थित ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास भवनों के वर्षो पुराने पट्टे और रजिस्ट्री है। प्रशासन इनको अतिक्रमण बता रहा है। मौखिक आदेश से ही मकान और दुकान खाली करने को कहा जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन मंदिर की ओर आने वाले आठ मार्गों पर तोडऩे की कार्रवाई करता है तो इससे सैकड़ों दुकाने और दर्जनों भवन और धर्मशालाएं प्रभावित होंगे। मुख्य मंदिर मार्ग,वीआईपी मार्ग,लामिया रोड, बगीची रास्ता,श्याम कुण्ड रास्ता आदि मार्गो पर बनी 500 दुकानें,300 घर,50 धर्मशालाएं और एक दर्जन के करीब गेस्ट हाउस कार्रवाई की चपेट में आएंगे। इनमें कई दुकानें और भवन पूर्ण रूप से टूट जाएंगे। इधर कस्बे के बाजार बंद होने से दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालु बाबा श्याम को प्रसाद का भोग नहीं लगा सके। श्रद्धालुओं को चाय से लेकर खाद्य सामग्री के लिए इधर उधर भटकते हुए देखा गया।
Published on:
07 Dec 2016 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
