14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ का फुटबालर पेले को मानता है भगवान, हेयर स्टाइल और शक्ल देख हो जाएंगे हैरान

मेरठ के रजबन क्षेत्र का रहने वाला 15 साल का सोनू अंतराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पेले को अपना भगवान मानता है। सोनू को जब पेले की मौत का समाचार मिला तो उसने कहा भगवान कभी मरते रही।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 30, 2022

मेरठ का फुटबालर पेले को मानता है भगवान, हेयर स्टाइल और शक्ल देख हो जाएंगे हैरान

मेरठ का फुटबालर सोनू

मेरठ रजबन चंद्रा फुटबाल क्लब ने कई होनहार फुटबालर दिए हैं। यहां से निकले फुटबाल खिलाड़ियों ने देश में नाम कमाया है। आज अंतराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पेले के निधन का समाचार जब रजबन के फुटबाल खिलाड़ियों को मिला तो वो काफी दुखी हो गए।


यह भी पढ़ें : शराब की आदी भव्या कभी अंजली तो कभी बनी अफसाना, हर शादी के बाद बदलती थी नाम, 2 पति हिंदू 1 था मुस्लिम
इन्हीं फुटबाल खिलाड़ियों में एक है 15 वर्षीय सोनू। जो फुटबाल का बढ़िया खिलाड़ी है। सोनू की शक्ल अंतराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पेले से मिलती है। सोनू अंतराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पेले को अपना भगवान और आदर्श मानता है।

सोनू को जब पता चला कि फुटबाल खिलाड़ी पेले का निधन हो गया तो उसका कहना था, 'भगवान कभी मरते नहीं हैं।'


यह भी पढ़ें : यूट्यूबर था अच्छा तैराक, इसी शौक के चलते गंगा में डूबकर गई जान

हेयर स्टाइल भी फुटबालर पेले जैसा
फुटबाल खिलाड़ी सोनू का हेयर स्टाइल भी पेले जैसा ही है। कक्षा 8 में पढ़ने वाला छात्र सोनू के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। अंतराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पेले को भगवान मानने वाला सोनू उनकी तरह ही बड़ा फुटबालर बनना चाहता है। सोनू की चाहत है कि वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेले की तरह ही बड़ा फुटबाल खिलाड़ी बने और मेरठ सहित देश का नाम रोशन करें।