30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूट्यूबर था अच्छा तैराक, इसी शौक के चलते गंगा में डूबकर गई जान

मेरठ निवासी यूट्यूबर सुनील अच्छा तैराक था। वह अक्सर ऋषिकेश में गंगा में तैराकी करता था। तैराकी के इसी शौक के चलते उसकी जान चली गई। आज यूट्यूबर सुनील का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 30 Dec 2022, 10:28 AM IST

यूट्यूबर सुनील था अच्छा तैराक, इसी शौक के चलते गंगा में डूबकर गई जान

ऋषिकेश गंगा में डूबे यूट्यूबर सुनील सैनी (फाइल फोटो)

ऋषिकेश में नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय डूबे यूट्यूबर सुनील का शव घर देर शाम घर पहुंच गया। यूट्यूबर का शव एसडीआरएफ ने ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से 8 दिन बाद बरामद किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी रूपहले पर्दे पर गंगा सफाई के लिए करेंगी लोगों को जागरूक

एसडीआरएफ के मुताबिक 21 दिसंबर को नीम बीच से सटे पांडव पुत्र के पास तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान मेरठ निवासी यूट्यूबर सुनील सैनी पुत्र सुरेश सैनी नहाते समय गंगा में डूब गया।

यह भी पढ़ें : कोरोना से 5 साल के बच्चे की मौत, पहली रिपोर्ट में पॉजिटिव, दूसरे-तीसरे में ‌Negative फिर भी नहीं बची जान

उसके बाद से एसडीआरएफ लगातार यूट्यूबर सुनील की तलाश कर रही थी। परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार को पशुलोक बैराज में शव के दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान सुनील सैनी के रूप में की।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की मां हीराबेन को लेकर भाजपाई चिंतित, ट्विटर डाउन होने से यूजर्स परेशान

परिजनों ने बताया कि सुनील सर्वाइवल नील के नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। सुनील फ्रीलांस फोटोग्राफर था। ऋषिकेश में वह योगा से संबंधित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। बता दें कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा घाटों और तटों पर आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। आज यूट्यूबर सुनील के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश