
मेरठ पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी 22 साल बाद करेंगी रूपहले पर्दे पर वापसी
मेरठ में पली बढ़ी फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर से रूपहले पर्दे पर दिखाई देंगी। इस बार मंदाकनी लोगों को गंगा की सफाई के लिए जागरूक करतीं नजर आएंगी। इससे पहले फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी ने राजकपूर की 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।
'राम तेरी गंगा मैली' ने मंदाकिनी को रातों रात बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। मेरठ की रहने वाली मंदाकिनी की नई इस फिल्म के निर्माता मेरठ निवासी व्यापारी संजय कुमार होंगे। फिल्म का निर्देशन बिजनौर के साजन अग्रवाल करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग मेरठ और बिजनौर में की जाएगी।
बदला हुआ मेरठ देख चकित हुई मंदाकिनी
मंदाकिनी मेरठ के सोफिया स्कूल में पढ़ाई करतीं थीं। उसके बाद उन्होंने मेरठ के आरजी इंटर कालेज से भी पढ़ाई की। इसके बाद वो मुंबई चलीं गईं। मंदाकिनी मेरठ में पूरे 25 साल बाद वापस लौटीं।
अपना घर, सोफिया स्कूल और आबू लेन की शापिंग याद आई
फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी मेरठ में फ्लाई ओवर और रैपिड रेल का काम देख चकित रह गईं। मंदाकिनी को मेरठ में अपना घर, सोफिया स्कूल, आरजी कालेज और आबू लेन की शापिंग बहुत याद आई। आबू लेन पर शापिंग के दौरान वो अक्सर छोले भटूरे का मजा लेतीं थी।
यह भी पढ़ें : मायावती के घर बजने वाली है शहनाई, अगले साल होगी शादी
राजकपूर ने यास्मीन जोसफ को बनाया मंदाकिनी
मेरठ की यास्मीन जोसफ को फिल्मकार राजकपूर ने मंदाकिनी नाम दिया था। वर्ष 1985 में प्रदर्शित राम तेरी गंगा मैली बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने मंदाकिनी को स्टार बना दिया था। मंदाकिनी अब 26 साल बाद साजन अग्रवाल के निर्देशन में म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ से शोबिज में वापसी की थी। इसमें उनके साथ उनके पुत्र रब्बिल ठाकुर भी नजर आए थे।
साजन अग्रवाल जो गंगा सफाई के मुद्दे पर फिल्म बना रहे हैं। वह इस फिल्म की पटकथा लिख चुके हैं। इसमें मंदाकिनी का किरदार गंगा सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने वाली महिला का है। मेरठ निवासी अभिनेता जाकिर हुसैन इनमें मुख्य भूमिका में होंगे।
अभिनेता जाकिर हुसैन मेरठ के गांव जानी के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र जाकिर हुसैन ने बालीवुड में एक सक्षम अभिनेता के तौर पर पहचान बनाई है। जाकिर हुसैन के अभिनय को फिल्म सरकार, सिंघम रिटर्न्स, फूंक, जानी गद्दार, द किलर, रिस्क, जेम्स, डरना जरूरी है और वास्तु शास्त्र आदि फिल्मों में बहुत सराहा गया।
Published on:
29 Dec 2022, 8:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.