30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से 5 साल के बच्चे की मौत, पहली रिपोर्ट में पॉजिटिव, दूसरे-तीसरे में ‌Negative फिर भी नहीं बची जान

कोरोना से मेरठ में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई है। पांच साल के बच्चे की पहली कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चे का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 29 Dec 2022, 1:47 PM IST

कोरोना से 5 साल के बच्चे की मौत, पहली रिपोर्ट में पॉजिटिव, दूसरे-तीसरे में ‌Negative  फिर भी नहीं बची जान

मेरठ के अस्पताल में कोरोना से पीड़ित बिजनौर निवासी बच्चे की मौत

मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती पांच साल के बच्चे की कोरोना से मौत हो गई है। बिजनौर का रहने वाला कोरोना पीड़ित बच्चे को निमोनिया होने पर मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी हालत गंभीर थी। बच्चे की कोरोना जांच करवाई गई। जिसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़ें : महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने वाले ने प्रियंका गांधी, बिलावल भुट्टो को भेजे थे इंस्टाग्राम मैसेज

बच्चे के फेफड़े में अधिक संक्रमण होने पर उसको वेंटिलेटर पर रखा गया था। बच्चे का सैंपल माइक्रोबायोलॉजी लैब से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजना था, लेकिन उसे नहीं भेजा गया था। देर रात बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, नोएडा की कंपनी पर आरोप

चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना पीडित बच्चे की दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन फेफड़ों में निमोनिया संक्रमण के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजन शव लेकर बिजनौर चले गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश