
बागपत के गोपाल गोशाला में भूख से तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहीं गायें
बागपत. पुरा गांव के नजदीक गोपाल गोशाला में भूख से तड़प-तड़पकर गाय दम तोड़ रही है और कमेटी अध्यक्ष इस तरफ ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। चार गायें यहां शनिवार को भी दम तोड़ दिया। गोशाला संचालक की लापरवाही के चलते यहां कुछ दिन पहले भी आधा दर्जन के करीब गाएं दम तोड़ चुकी हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने पुृरा महादेव-बालैनी मार्ग पर पहुंचकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे कमेटी अध्यक्ष ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था, लेकिन गोशाला के हालात आज तक नहीं बदले हैं। यहां अब भी गाएं चारे और पानी के अभाव में दम तोड़ रही हैं।
पुरामहादेव-बालैनी मार्ग पर पुरा गांव के नजदूक गोपाल गोशाला स्थित है। इसमें सैकड़ों गाय रखी गई हैं, लेकिन गायों की देखरेख न होने के चलते यहां लगातार भूख से तड़प-तड़पकर गाय दम तोड़ रही है, लेकिन गोशाला कमेटी इस और कोई ध्यान नहीं दे रही। इसी कड़ी में शनिवार को भी चार गायों ने भूख से तड़पकर दम तोड़ दिया। जब इसकी सूचना पुरा गांव के ग्रामीणों को मिली तो सैकड़ों ग्रामीण दोपहर दो बजे गोशाला पर पहुंचे और मार्ग पर बुग्गियों से जाम लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गोशाला के नाम 250 बीघा जमीन है और गोशाला में दान भी बहुत आता है, लेकिन कमेटी और कर्मचारी पैसा खाने में लगे हैं और गाय भूख के चलते रोज तड़प-तड़पकर मर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि हमने पहले ही कमेटी और प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
जाम लगने की सूचना पाकर मौके पर बालैनी पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद कमेटी के सदस्यों के आस्वाशन पर ग्रामीणों ने जाम खोला और कहा कि अगर आगे से ऐसी कोई गलती हुई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। धरना प्रदर्शन में पंडित जयभगवान शर्मा, नौराज मलिक, लोकेंद्र, विवेक मलिक, धनपाल सिंह, अनिल मुनि, ब्रजपाल, रविन्द्र, प्रदीप सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Updated on:
6 Oct 2018, 8:15 PM IST
Published on:
6 Oct 2018, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.