पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ meerut news कोरोना वैक्सीनेशन corona vaccination को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath ने बड़ा फैसला किया है जिसके तहत अब मीडियाकर्मियों और उनके परिवार वालों को फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में मीडिया कर्मियों के लिए अलग से सेंटर बनाया जाएगा। बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों के संक्रमित होने और निधन के मददेनजर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय किया है।