28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त की हत्या करके आत्महत्या दिखाने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया…एेसे पकड़े गए

दो साल पहले दोस्त ने की थी मारपीट, पकड़े गए आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Mar 2018, 6:30 PM IST

meerut

मेरठ। दिल में अगर कोई किसी से नफरत लगाकर बैठ जाए और वह भी दोस्त के साथ जबकि दोस्त को इस बारे में पता ही नहीं चले। समय आने पर दोस्त की हत्या कर उसका बदला ले। ऐसा फिल्मों में और धारावाहिक में देखा और सुना होगा। लेकिन मेरठ में भी एक ऐसी ही वारदात हुई। जिसमें दो वर्ष पूर्व हुई मारपीट और अपमानजनक भाषा व बेइज्जती का बदला युवक ने दोस्त की निर्मम हत्या कर लिया। मामला यहीं तक यहीं समाप्त हो जाता। हत्या के बाद दोस्त का शव रेलवे टैक पर डालकर आत्महत्या या हादसा बनाने की थी, लेकिन उसने जिस रेलवे ट्रैक पर शव को डाला उस टैक पर कभी ट्रेन आती ही नहीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो मृतक के सीने और सिर में गोली के निशान मिले वह भी नजदीक के गोली मारने के।

यह भी पढ़ेंः जानिए कौन है नवसंवत का राजा, किन को होगा नए वर्ष में लाभ

यह थी घटना

एसपी सिटी मानसिंह चैहान ने बताया कि बीती 10 फरवरी को परविंद्र ने अपने भाई राहुल चौधरी की छह फरवरी को गोली मारकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्या के बाद शव रेलवे पटरी पर डाला गया था। जिस पर थाना पुलिस ने 302 और 201 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पुलिस ने इस संबंध में विनीत निवासी पूठा और इतेश निवासी पूठा को मोटरसाइकिल और दो तमंचों के साथ मलियाना रोड पर शनिमंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः कमेटी के पैसे को लेकर हुआ विवाद, युवक का कर दिया ऐसा हाल

अभियुक्तों का सनसनीखेज खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक राहुल चौधरी और विनीत दोनों एक गांव के रहने वाले होने के कारण दोस्त भी थे। राहुल चौधरी ने दो साल पहले विनीत के साथ मारपीट की थी। मृतक राहुल अक्सर विनीत के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। इससे उसे बेइज्जती महसूस होती थी। विनीत ने अपने दोस्त इतेश उर्फ भूरा के साथ मिलकर राहुल को मारने की योजना बनाई और दो फरवरी को ठेके पर शराब पीने के बाद राहुल का दोस्त सोनू राहुल को लेकर अपने साथ जाने लगा तभी विनीत ने सोनू से यह कहकर कि आप चले जाओ हम इसे घर छोड़ देंगे। राहुल को अपने साथ रोक लिया। उसके बाद राहुल को खूब शराब पिलाई। अत्यधिक नशे में होने के कारण उसे मोटरसाइकिल में बीच में बैठाकर अन्सल कालोनी में सुनसान रास्ते के बीच डिवाइडर रोड पर ले गए और उसे मोटरसाइकिल से उतारकर पहले सीने में गोली मारी उसके बाद उसके सिर में गोली मारी।

रेलवे ट्रैक पर डाला था शव

उसके बाद फिर से उसे मोटरसाइकिल के बीच पकड़कर रेलवे पटरी पर ले गए और पटरी पर यह सोचकर डाल दिया कि रेल आएगी तो कटने के बाद लोग इसे हादसा समझेंगे, लेकिन जिस पटरी पर शव को डाला उस पटरी पर ट्रेन आती ही नहीं थी। जिसके चलते पूरा मामला खुल गया।

यह भी पढ़ेंः सवा लाख का यह इनामी है बहुत खतरनाक, गोली मारने के बाद चेक करता था मरा या नहीं!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग