8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन तलाक पीड़िता से हलाला के नाम पर होटल में गैंगरेप, मौलाना फरार

तीन तलाक पीड़िता के साथ हलाला के नाम पर मौलाना ने अपने साथियों से गैंगरेप करवाया। पीड़िता को होटल में ही छोड़कर भाग गए आरोपी। पीड़िता ने थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपी मौलाना को तलाश रही पुलिस।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Oct 25, 2021

Teen talaq

Teen talaq

मेरठ. तलाक पीड़िताओं के लिए तीन तलाक कानून भले ही बन गया हो, लेकिन मुस्लिम महिलाओं के साथ तलाक के नाम पर हो रहे अत्याचारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हलाला के नाम पर महिलाओं को दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसा ही कुछ टीपीनगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां दो युवकों ने एक होटल में महिला से हलाला के नाम पर गैंगरेप किया है। इस वारदात में आरोपियों का साथ एक मौलाना ने दिया। जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद से मौलाना फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व लिसाड़ी गेट इलाके में रहने वाले दंपती का तलाक हो गया था। दोनों ने आपसी विवाद के चलते ये कदम उठाया था। लेकिन, कुछ समय बाद दोनों फिर एक-दूसरे के करीब आने लगे। मगर मजहबी रूप से यह सब इतना आसान नहीं था कि दोनों फिर से शादी के बंधन में बंध जाएं। मुस्लिम रीति रिवाज के चलते कोई महिला तलाक के बाद अपने पहले पति से निकाह तब तक नहीं कर सकती है। जब तक कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ निकाह होकर तलाक न हो जाए, इसे हलाला कहते हैं।

यह भी पढ़ें- Facebook पर दोस्ती कर युवती से होटल में दुष्कर्म, MMS बना वसूले 7 लाख

महिला ने अपने पूर्व पति के साथ घर बसाने का मन बना लिया। इस दौरान उसने अपने पूर्व के जानकार मौलाना सरफराज से इसके बारे में संपर्क किया। जिसके बाद मौलाना ने महिला को आश्वासन दिया कि वह पहले निकाह और तलाक के लिए बागपत से अपने दोस्त रियासत और हाफिज उम्मेद को बुला लेंगे। इस पर महिला सहमत हो गई। इसके बाद आरोपी मौलाना महिला को बाइक पर बैठाकर एनएस-58 बाईपास के होटल में छोड़ आया। जिसके बाद दोनों ने हलाला के नाम पर महिला से गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मौलाना की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, इस पूरे मामले पर एसएपी विनीत भटनागर ने बताया कि होटल में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस साजिशकर्ता मौलाना की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- रिक्शा चालक को आयकर विभाग ने भेजा साढ़े तीन करोड़ का टैक्स जमा करने के लिए नोटिस, चौंकाने वाला है मामला