1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Facebook पर दोस्ती कर युवती से होटल में दुष्कर्म, MMS बना वसूले 7 लाख

Facebook पर दिल्ली की एक युवती से युवक ने दोस्ती की, युवती को युवक ने मिलने के लिए नोएडा बुलाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं पर युवक ने उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। उसके बाद से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने युवती से 7 लाख रुपये भी वसूल लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Oct 2021, 11:51 AM IST

rape_.jpg

नोएडा. एक युवती को युवक से फेसबुक पर दोस्ती काफी महंगी पड़ गई। एक तरफ जहां उसे अपनी आबरू गंवानी पड़ी वहीं दूसरी ओर सात लाख रुपये भी चुकाने पड़े। लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। युवती गुरूग्राम की रहने वाली है और एक मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत है। हालांकि पुलिस ने भी युवती की पहचान उजागर नहीं की है।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लाल साड़ी में ढाया कहर, कुंवारी होकर भी दुल्हन की तरह सजी

दोस्ती कर जाल में फंसाया

युवती के मुताबिक युवक ने फेसबुक पर उससे दोस्ती कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 7 लाख रुपये भी वसूल लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शादी का दिया झांसा

पीड़िता ने नोएडा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता का कहना है कि कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती सागर सिंह नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

MMS बना वसूले 7 लाख

आरोप है कि सागर ने 21 अक्टूबर को युवती को नोएडा सेक्टर-121 के एक होटल में मिलने बुलाया था, जहां पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने युवती की अश्लील वीडियो बना ली और कुछ अश्लील फोटो भी ले लिए। आरोप है कि सागर ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से 7 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। बदनामी के डर से युवती ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने कुछ दिन बाद ही युवती को दोबारा ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस पर युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर उसे गढ़ी गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के विजयनगर निवासी सागर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से कई आईडी बना रखी हैं। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से बात करके युवतियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता है। फिर उनकी अश्लील फोटो या वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठता है। पुलिस ने सागर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2021: चमकती बिजली और तेज बारिश के बीच ऑनलाइन चांद देख दिया चौथ का अर्घ्य