1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa Chauth 2021: चमकती बिजली और तेज बारिश के बीच ऑनलाइन चांद देख दिया चौथ का अर्घ्य

Karwa Chauth 2021: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में शाम के समय से मौसम खराब हुआ तो होता चला गया। इससे करवाचौथ का व्रत कर रही सुहागिन महिलाओं केा काफी परेशानी हुई। आसमान में जब नहीं दिखा चांद तो आनलाइन देखकर ही सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Oct 2021, 11:21 AM IST

karva_chauth_2021_1.jpg

Karwa Chauth 2021: बारिश के चलते इस बार करवाचौथ पर चांद को अर्घ्य देने का स्वरूप ही बदल गया। मेरठ ही नहीं एनसीआर और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में सुहागिनों ने ऑनलाइन चांद देखकर उसकी पूजा की और अर्घ्य दिया। मेरठ में किसी ने प्रयागराज तो किसी ने इंदौर से मोबाइल पर लाइव चांद देख अर्घ्य दिया और पूजा की।

यह भी पढ़ें : एग्जाम और इंटरव्यू का बदल गया तरीका, मिसयूज से करियर को खतरा

बादलों में छिपा हुआ था चांद

करवा चौथ के मौके पर बारिश के चलते चांद बादलों के पीछे छिपा हुआ था। चांद का दीदार करने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुहागिनों के अलावा घर के दूसरे सदस्यों ने छत और बालकनियों में जाकर चांद को तलाशने की कोशिश की। आखिरकार प्रतीकात्मक रूप से चंद्रमा को मानकर सुहागिनों ने पूजा किया और व्रत पूरा किया।

गरज-चमक के साथ हुई बारिश

करवा चौथ की शाम करीब साढ़े पांच बजे मौसम ने करवट ली, छह बजे से बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने लगे। करीब आठ बजे तक बादलों की गरज चमक जारी थी, और दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही थी। दूसरी तरफ दिनभर से भूखी प्यासी सुहागिन महिलाएं इस उठापटक में दिखाई दीं कि आज आसमान में चांद दिखेगा भी या नहीं। फिलहाल रात को 9.22 बजे से महिलाओं ने पूजा और व्रत खोलना शुरू कर दिया था। इधर दिन में मंडावली में महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत कथा का सामूहिक आयोजन किया गया। सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी: अब गांवों में भी घर बनाने के लिए मिलेगा बैंक लोन, पीएम मोदी की पहल पर शुरू हुई योजना

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश