1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karwa Chauth: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लाल साड़ी में ढाया कहर, कुंवारी होकर भी दुल्हन की तरह सजी

Karwa Chauth: रानी का ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Oct 2021, 11:24 AM IST

rani-chatterjee.jpg

Karwa Chauth: रविवार को पूरे देश में बड़ी धूनधाम से करवा चौथ बनाया गया। परंपराओं के अनुसार सुहागन महिलाओं के यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं कई कुंवारी लड़कियां भी अच्छे पति पाने के लिए करवा चौथ का व्रर रखती हैं। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी व्रत को काफी अच्छे से मनाया।

यह भी पढ़ें : Karva Chauth 2021: चमकती बिजली और तेज बारिश के बीच ऑनलाइन चांद देख दिया चौथ का अर्घ्य

कुंवारी होकर भी दुल्हन की तरह सजी

एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर अपनी तस्वीर और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। एक्ट्रेस रानी चटर्जी करवा चौथ के मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। हैरान करने वाली बात ये है कि 31 साल की उम्र में कुंवारी होकर एक्ट्रेस कई बार दुल्हन के गेटअप में नजर आ चुकी हैं। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रानी की इन तस्वीरों पर कमेंट कर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या शादी हो गई?’ हालांकि इस पर एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन देखने के लिए नहीं मिला है।

एक्ट्रेस रानी ने लाल रंग की साड़ी में पहने हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में रानी बहुत ही प्यारी लग रही हैं। रानी का ये ट्रेडिशनल लुक उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

एक्ट्रेस के तस्वीर पर उनके एक को-स्टार ने लिखा है कि ‘अद्भुत सौंदर्य सुंदरी जी’। रानी अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर साझा करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने भगवान शिव की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

एक्ट्रेस रानी चटर्जी हमेशा अपने नए-नए अंदाज लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी बोल्ड तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोरती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को इंडस्ट्री में सेल्फी क्वीन नाम से भी जाना जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों रानी चटर्जी को 'मस्तराम' वेब सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज में उनके बोल्ड अंदाज को काफी सराहना मिली थी। एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के साथ फिल्म 'लेडी सिंघम' में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें : Bhojpuri: पटना से लेकर पाकिस्तान तक मशहूर हैं ये हसीनाएं, लटकों-झटकों के दीवाना हैं करोड़ों फैंस