1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri: पटना से लेकर पाकिस्तान तक मशहूर हैं ये हसीनाएं, लटकों-झटकों के दीवाना हैं करोड़ों फैंस

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेसस जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं वो तुरंत वायरल हो जाते हैं और हजारों में लाइक और कमेंट भी मिलते हैं।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Oct 2021, 1:51 PM IST

photo1634976028.jpeg

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्मों की शुरू से ही अपनी एक अलग पहचान है। भोजपुरी गाने रातों-रात देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हो जाते हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भोजपुरी गाना 'जब लगायबे तू लिपस्टिक' देश से लेकर विदेश तक बड़े-बड़े सिगर अपने अंदाज में गाते दिख जाते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस हैं और शायद यही वजह है कि वो मोटी फीस लेने में किसी बड़े टीवी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का वीडियो हुआ वायरल, रानी ने कहा- 'सबके बस का नहीं...'

करोड़ों में खेल रहे हैं भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को मजबूत पहचान दिलाने के लिए रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के कड़ी मेहनत की है। इन सितारों को एक के पीछे कुछ ऐसे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं जो दिन रात एक करके एक से बढ़ कर एक भोजपुरी फिल्में बनाते हैं। आज भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर-एक्ट्रेस करोड़ों में खेल रहे हैं।

एक्टर्स से कम नहीं हैं भोजपुरी एक्ट्रेसस

भोजपुरी फिल्मों के एक्टर्स और सिंगरर्स की तरह ही एक्ट्रेसस भी खूब फेमस हैं। सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों में फैंस-फॉलोइंग है। शायद यहीं वजह है कि भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेसस जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं वो तुरंत वायरल हो जाते हैं और हजारों में लाइक और कमेंट भी मिलते हैं।

भोजपुरी फिल्मों में बनाई अलग पहचान

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा के फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। मोनालिसा के चाहने वालों की फेहरिस्त भी बहुत ही लंबी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े स्टार के साथ मोनालिया काम कर चुकी है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

पटना से पाकिस्तान तक है लोकप्रियता

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फेमस अभिनेत्री हैं। ओटीटी प्लाटफॉर्म पर वेब सीरीज 'मस्तराम' ने रानी को जबरदस्त ऊंचाई दी। रानी चटर्जी को साउथ की फिल्मों से भी अब ऑफर मिलने लगे हैं। रानी की लोकप्रियता पटना से पाकिस्तान तक है। रानी के कई फैंन पाकिस्तान समेत कई दूसरे देशों से हैं जो सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट कर कमेंट करते रहते हैं।

550 से ज्यादा फिल्मों में आइटम सांग कर चुकी है सीमा सिंह

सीमा सिंह भी लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री सीमा सिंह ने लगभग 550 फिल्मों में आइटम सांग किया है। सीमा सिंह ने बताया कि दिन पर दिन भोजपुरी फिल्मों की भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं अब सभी राज्यों में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो रही है। सीमा सिंह ने बताया कि साल 2008 से 2017 कई भाषाओं की फिल्मों में आइटम सांग किया है।

बोल्डनेस से दिल जीत लेती हैं अंजना सिंह

अंजना सिंह को भोजपुरी सिनेमा में सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है, उनकी फीस भी लाखों में है। वे अपनी बोल्डनेस से सभी का दिल जीत लेती हैं। अंजना सिंह ने रवि किशन के साथ फिल्म 'एक और फौलाद' में अभिनेत्री की भूमिका निभाई। अंजना पहली भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने पहले 2 साल के करियर में 25 फिल्में साइन की हैं। अंजना सभी बड़े भोजपुरी अभिनेताओं पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, अन्य सेलेब्स और बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री के साथ काम कर चुकी हैं।

काजल की खूबसूरती पर फिदा हैं दर्शक

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी बेहद मशहूर हैं। साल 2011 से काजल भोजपुरी सिनेमा में छाई हुई हैं। कालज भी हॉटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। काजल की खूबसूरती पर तो हर कोई फिदा है। खेसारी और काजल फिल्म मेहंदी लगा के रखना में साथ नजर आए थे। दोनों की शानदार केमेस्ट्री ने हमेशा से दर्शकों का दिल जीता। ऐसी भी खबरें सामने आ चुकी है कि करियर की शुरुआत से ही दोनों एक दूसरे के करीब रहे हैं और उनका अफेयर था। खेसारी और काजल जब भी साथ नजर आते हैं तो दर्शकों को खूब आनंद मिलता है।

यह भी पढ़ें: धमाल मचा रहा है भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का ‘नशे-नशे चढ़ता जे जहरिया’ गाना