1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमाल मचा रहा है भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का ‘नशे-नशे चढ़ता जे जहरिया’ गाना

एक्ट्रेस आम्रपाली का गाना ‘नशे-नशे चढ़ता जे जहरिया’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Oct 2021, 4:28 PM IST

amrapali_dubey.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का गाना ‘नशे-नशे चढ़ता जे जहरिया’ इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। बताया जा रहा है कि यह गाना फिल्म 'पहली नजर को सलाम' का है। वैसे तो दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी है, लेकिन इस गाने में एक्ट्रेस अकेले ही धमाल मचा रही हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के बोल्ड तस्वीरों को देख उड़ जाएंगे फैंस के होश

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का यह गाना यूट्यूब पर खूब सर्च किया जा रहा है। इस गाने में आम्रपाली की कातिलाना अदा फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में आम्रपाली के अलावा राज रंजीत, अंतरा बनर्जी, सुशील सिंह, संजय पाण्डेय मुख्य किरदार के रुप में हैं। यह फिल्म राज म्यूजिक फिल्म के बैनर तले बन रही है।

एक्ट्रेस आम्रपाली का गाना ‘नशे-नशे चढ़ता जे जहरिया’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को अबतक 8,360,318 लोगों ने देख लिया है। वहीं इस गाने को करीब 18 हजार लाइक्स भी मिले हैं।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म पहली नजर को सलाम का गाना ‘नशे-नशे चढ़ता जे जहरिया’ दर्शकों के बीच छा गई है। गाने को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। इस गाने में प्रियंका सिंह, ओम झा की आवाज भी दर्शकों के लिए बोनस से कम नहीं है। इस गाने का बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है। जबकि इस गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने नवरात्रि में ट्रेडिशनल लुक से जीता फैंस का दिल