2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने नवरात्रि में ट्रेडिशनल लुक से जीता फैंस का दिल

दुर्गा पूजा के सप्तमी के दिन मोनलिसा ने सफेद और पीली प्रिंट की साड़ी पहनकर अपनी तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 14 Oct 2021, 2:02 PM IST

monalisha_new_photo.jpg

लखनऊ. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। नवरात्रि के मौके पर मोनालिसा ने साड़ी पहन ट्रेडिशनल लुक दिया है। मोनालिसा के फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Update: एक और चक्रवाती तूफान जवाद ने बढ़ाई हवा की रफ्तार, तापमान में आई तेज गिरावट

नवरात्रि पर साड़ी पहन कहर ढा रही मोनालिसा

मोनालिसा ने अपने दुर्गा पूजा के त्योहार को मनाने के अपने अंदाज को दिखाया है। दुर्गा पूजा के सप्तमी और अष्टमी के उपलक्ष्य में भी एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मोनालिसा की यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस लुक को फैंस कर रहे हैं पसंद

दुर्गा पूजा के सप्तमी के दिन मोनलिसा ने सफेद और पीली प्रिंट की साड़ी पहनकर अपनी तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही मोनालिसा ने दुर्गाष्टमी के दिन की कई तस्वीरें एक साथ रिल के तौर पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वह कहर ढाती नजर आ रही हैं। इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल होते रहते हैं मोनालिसा की तस्वीरें

एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही के दिनों में एक्ट्रेस मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मालदीव गई थी। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की मालदीव की कई तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। इससे पहले भी मोनालिसा के कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

बिग बॉस से मिली असली पहचाह

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मोनालिया इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी के मशहूर धारावाहिकों के लिए भी काम कर रही हैं। मोनालिसा को बिग बॉस शो जाने के बाद असली पहचान मिली है। एक्ट्रेस मोनालिसा को विक्रांत बिग बॉस शो के दौरान ही मिले थे। बाद में मोनालिया और विक्रांत ने शादी भी की।

यह भी पढ़ें : आयु पूरी कर चुके जिले में फर्राटे भर रहे 45 हजार वाहन, एनजीटी ने जारी किया ये आदेश

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश