25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक! पड़ोसन ने ईद की दावत में बुलाया, फिर महिला का करवाया गैंगरेप

शर्म के कारण पति ने खा लिया जहर। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने बनाई वीडियो। थाने में आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Jun 2021, 12:08 PM IST

Gangrape

Gangrape

मेरठ। पड़ोसन की ईद की दावत एक विवाहिता को काफी भारी पड़ गई। पड़ोसन ने विवाहिता के कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। इसके बाद विवाहिता के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप की वीडियो भी बना ली। विवाहिता को जब होश आया तो आरोपियों ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल की धमकी देते हुए फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने वापस घर लौटकर इसकी जानकारी अपने पति को दी तो उसने भी शर्म के कारण जहर खा लिया। पति को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: मौत के सौदागरों ने ऐसी जगह छिपाई 1400 लीटर कच्ची शराब, नजारा देख अफसर रह गए दंग

दरअसल, मामला थाना लिसाडी गेट क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार विवाहिता अपने पति के साथ रहती थी। इस बीच उसने अपना किराए का मकान बदल लिया और दूसरी जगह रहने चली गई। आरोप है कि विवाहिता की पुरानी पड़ोसन ने ईद की दावत के बहाने विवाहिता को अपने घर बुलाया। विवाहिता अपने बच्चों के साथ ईद की दावत के लिए पड़ोसन के घर पहुंच गई। दावत में ही कोल्डड्रिंक में विवाहिता को धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद विवाहिता के साथ गैंगरेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपितों ने फिर से गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें: महीनेभर से लॉकडाउन की मार झेल रहे व्यापारियों को चूहों ने लगाया करोड़ों का फटका

पीड़िता ने घटना को कई दिन तक छिपाए रखा। लेकिन जब पति ने उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने पति को बात बताई। बदनामी के डर से पति ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडिता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और गैंगरेप की तहरीर दी। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक युवक विवाहिता के मोहल्ले का रहने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग