
कान में लीड लगाकर ऑटो में बैठी युवती से युवक ने कहा कुछ ऐसा तो युवती ने दिखा दिया अपना ये रूप
मेरठ। ऑटो में कान में लीड लगाकर बैठी एक युवती पर कमेंट करना युवक को भारी पड़ गया। गाने सुनने में तल्लीन युवती ने पहले तो कुछ नहीं कहा लेकिन जब उसने युवक की हरकतों पर नजर डाली तो आग बबूला हो उठी और फिर उसने जो किया उसको देखकर राह चलते लोग भी रूक गए।
मामला मेरठ के थाना सदर बाजार अंतर्गत बेगमपुल का है। ऑटो चालक शिवकुमार के अनुसार युवती कानों में लीड लगाए हुए थी। इसी बीच एक और युवक उसके बगल में बैठ गया। युवक ने कान में लीड लगाए बैठी युवती पर कमेंट पास किया। लेकिन गाना सुनने में तल्लीन युवती ने कोई रिएक्शन नहीं किया। इस पर मनचले युवक के हौसले बढ़ गए। युवक ने फिर से युवती के साथ छेड़छाड़ की। इस पर युवती ने मनचले को ऑटो में ही कई थप्पड़ रसीद कर दिए। इसके बाद उसका कालर पकड़कर उसे नीचे उतार लिया।
युवती की इस हरकत को देखकर अन्य लोग भी आ गए। लोगों ने जब वास्तविता को जाना तो उन्होंने भी युवक को धुन दिया। जो भी आया उसी ने युवक पर हाथ साफ किया। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती जा चुकी थी। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़वाया। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के अनुसार पुलिस ने युवती से फोन पर संपर्क किया। लेकिन युवती ने शिकायत करने से मना कर दिया। आरोपित पल्लवपुरम निवासी युवक को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Published on:
14 Oct 2018, 8:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.