
मेरठ। लोगों का विश्वास अब पुलिस के ऊपर से उठ गया है, इसीलिए वे खुद आरोपियों को मौके पर सजा देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक घटना मवाना में हुई। इसमें बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसे सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। इस बीच उसके कपड़े भी फट गए। आरोपी सड़क पर पड़ा हुआ था और आक्रोशित लोग उसे पीट रहे थे। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से उठकर फरार हो गया।
दुकान के भीतर खींच लिया
मवाना में युवक ने दोपहर को सुनसान सड़क पर जा रही बच्ची को दुकान के भीतर खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी जब पीड़िता बच्ची के परिजनों और मोहल्लेवासियों को लगी तो वे आरोपी की दुकान पर पहुंच गए। आरोपी भागने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच पीड़िता के पिता और लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर डाली। आरोपी को सड़क पर लिटा-लिटाकर इस कदर पीटा गया कि देखने वाले भी उससे सहानुभूति जताने लगे। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भीड़ ने पीटा, बचकर भाग गया
कस्बे के व्यक्ति की नौ वर्षीय बच्ची दूसरे मोहल्ले में रहने वाली अपनी दादी के घर आई थी। दोपहर बच्ची सड़क के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। वह सामान लेकर वापस लौट रही थी, इसी दौरान क्षेत्र में जींस रिपेयरिंग की दुकान करने वाले राजा नाम के युवक ने सड़क सुनसान देखकर बच्ची को दुकान के भीतर खींच लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। घर पहुंचकर बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उसके पिता और परिवार के अन्य लोगों ने आरोपी की दुकान पर धावा बोल दिया। जिस समय पीड़िता के परिजन और अन्य लोग आरोपी की दुकान पर पहुंचे, उस समय आरोपी कपड़े पहनकर भागने की तैयारी कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और सड़क पर गिराकर जमकर पिटार्इ की। युवक को इस तरह पिटता देख अन्य लोग भी आ गए और उन लोगों ने भी आरोपी पर हाथ साफ किया। कुछ लोग आरोपी को छोड़ने की बात करने लगे। इसी बीच भीड़ और अधिक एकत्र होने के कारण आरोपी मौके का फायदा उठाकर भीड़ के बीच से भाग निकला। परिजनों का आरोप है कि भीड़ में कुछ लोग आरोपी के भी आ गए थे और उन्होंने ही आरोपी को भगाने में उसकी मदद की है। उधर, घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर जा पहुंची। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
Published on:
16 Mar 2018, 8:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.