Gold Rate Today : करवा चौथ से पहले सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट,जानिए मेरठ सराफा बाजार का मिजाज
मेरठPublished: Oct 12, 2022 09:47:06 am
Gold Rate Gold Price Today in Meerut करवा चौथ से पहले सोना—चांदी की कीमतों में काफी बदलाव आया है। पिछले तीन दिन में सोने का भाव 900 रुपये प्रति दस ग्राम तक गिर गया है। चांदी की कीमत में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दाम में पिछले दो दिन में 2,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने का दाम 51,100 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी के भाव की बात करे तो चांदी इस समय 58,520 रुपये प्रति किलोग्राम है।


Gold Rate Today : करवा चौथ से पहले सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट,जानिए मेरठ सराफा बाजार का मिजाज
Gold Rate Gold Price Today in Meerut मेरठ सराफा बाजार में इन दिनों चहल—पहल देखी जा रही है। करवा चौथ से पहले सोना—चांदी की ज्वेलरी खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ लग रही है। वहीं अब कुछ दिन बाद शादी—ब्याह का सीजन भी शुरू होने को है। जिसके चलते सोना खरीदने वालों की संख्या में तेजी आई है। करवा चौथ पर अगर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय अच्छा मौका है। सोने की कीमत में पिछले तीन दिन में काफी गिरावट आई है। सोना कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को 960.00 रुपये गिरावट के साथ 51,020 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया।