
Gold Silver Latest Price: त्योहारी सीजन में सोना और चांदी की कीमतों ने बड़ी छलांग लगाई है। भारत में त्योहारों के दौरान, विशेष रूप से नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, और धनतेरस जैसे अवसरों पर सोने और चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। इन त्योहारों में सोने और चांदी को शुभ माना जाता है और लोग इनका उपयोग गहने, सिक्के या निवेश के रूप में करते हैं। इन्हीं वजहों से सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है।
इस साल धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एशिया की मेरठ प्रमुख सराफा मंडी में धनतेरस से पहले सोने की कीमत 82000 प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत एक लाख तक पहुंच गई। 15 से 20 दिनों पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आना शुरू हुआ था, जो लगातार बना हुआ है।
आपको बता दें कि लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के रेट में भारी उछाल देखने को मिला। यही नहीं, सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक साल के अंत तक 85000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। चांदी की बात करें तो यह भी 1,25,000 तक पहुंच सकती है।
22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए
22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए
22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए
22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए
22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए
Updated on:
20 Oct 2024 12:22 pm
Published on:
20 Oct 2024 12:22 pm
