9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today : सोने चांदी के दाम में बंपर गिरावट, सराफा भाव जान हो जाएंगे हैरान

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी के दामों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। आज मेरठ में 24 कैरेट सोना 590 रुपये तक सस्ता हुआ। वहीं 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी 1560 रुपये तक सस्ती हो गई। आज 24 कैरेट सोने का भाव मेरठ सराफा बाजार में 53540 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी की कीमत 70,480 रुपये प्रति किग्रा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 15, 2022

Gold Rate Today : सोने चांदी के दाम में बंपर गिरावट, बाजार भाव जान हो जाएंगे हैरान

Gold Rate Today : सोने चांदी के दाम में बंपर गिरावट, बाजार भाव जान हो जाएंगे हैरान

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज सोना चांदी के दामों में बंपर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से सोना चांदी की कीमतें बढ़ रही थी। लेकिन अब पिछले दो दिन से सोना चांदी के दाम में कुछ राहत है। सप्ताह के दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को सोना चांदी के दाम कारोबारी सत्र की शुरूआत में ही औंधे मुंह गिर गए। आज 24 कैरे सोना जहां 590 रुपये तक सस्ता हुआ वहीं 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी की कीमत भी 1560 रुपये प्रति किग्रा तक गिरी। आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 53540 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 70,480 रुपये प्रति किग्रा तक दर्ज की गई हैं।


मेरठ ही नहीं पूरे देश में ही आज सोना चांदी के दाम कम हुए। 22 कैरेट सोने के दाम में गिरावट देखी गई। मेरठ सराफा बाजार के मुताबिक,22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 48,090 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 53,540 रुपये हैं। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई। ऐसी ही गिरावट प्रदेश के अन्य जिलों में भी हुई है। आज मेरठ के अलावा दिल्ली के सोने की कीमत की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत काफी कम हुई हैं। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को राजधानी में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48 हजार 100 रुपये रहा। जबकि कल सामवार को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48 हजार 410 रुपये था।

यह भी पढ़े : Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल के दाम जान हो जाएंगे हैरान, कंपनियों ने ये रखीं आज कीमतें

आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोना खरीदने पर 52 हजार 470 रुपये देने होंगे। जबकि सोमवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52 हजार 810 रुपये रहा। आज दिल्ली में एक किलोग्रम चांदी का भाव भी कम हुआ है। आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य 70 हजार रुपये है जबकि सोमवार को 1 किलो चांदी का मूल्य 70980 रुपये था यानी आज कीमत में कमी आई है।