6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Rate Today : आज एक जून को सोना चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, ये है मेरठ का सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज एक जून को मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव आया है। आज सोना और चांदी का भाव काफी गिर गया। आज सोना जहां 60 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया वहीं चांदी भी 780 रुपये प्रति किग्रा तक सस्ती हुई। आज चांदी की कीमत 62,570 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई। जबकि 24 कैरेट सोना आज 52,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 01, 2022

Gold Silver Rate Today : आज एक जून को सोना चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, ये है मेरठ का सराफा भाव

Gold Silver Rate Today : आज एक जून को सोना चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव, ये है मेरठ का सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज एक जून को सोना चांदी के दामों में कमी आई है। इससे पहले गत सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सोना चांदी के दामों में बदलाव आया था। चांदी की कीमत में जहां जोरदार उछाल दिखा वहीं सोना भी हल्का चमका था। चांदी के दाम में सोमवार को मेरठ के सराफा बाजार में 330 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि हुई थी। जबकि सोने के दाम में 40 रुपये की मामूली बढ़ोत्तरी हुई थी। सोमवार को सोना चांदी का सराफा भाव मेरठ में कारोबारी सत्र खुलने के बाद जारी किया गया था। जिसमें 24 कैरेट सोने का दाम 40 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 52,120 रुपये तक पहुंच गया था।

वहीं चांदी में 330 रुपये की तेजी आई और इस सफेद चमकीली धातु का रेट सोमवार को 63,590 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया था। इससे पहले 27 मई को सोने के दाम में 60 रुपये की मामूली वृद्धि हुई थी और इसका भाव 52080 रुपये तक पहुंच गया था। उसके बाद से सोने की कीमतें दो दिन तक स्थिर रही थी। जबकि गत 26 मई 2022 को सोने की कीमत में 350 रुपये की कमी आई थी और इसके दाम 52,020 रुपये तक पहुंच गए थे।

यह भी पढ़े : LPG Gas Cylinder Price in Meerut : पेट्रोल डीजल के बाद आज एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी, जानिए अब मेरठ में कीमत

बीते दस में सोने के भाव की बात करें तो सबसे अधिक सोने की कीमत 20 मई को बढ़ी थी। 20 मई 2022 को सोने के दाम में 330 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई थी। जिसके बाद सोने की कीमत 51740 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई थी। 20 मई के बाद 23 मई 2022 को सोने के दाम में 290 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस बढ़ोत्तरी के साथ सोने का दाम 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया था। इस महीने सोना 54 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक भी पहुंच चुका है। सोना चांदी की मांग बाजार में बराबर बनी हुई है। शादी ब्याह का सीजन चलने के कारण मांग में तेजी आई है