23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती पर 430 साल बाद चार शुभ योग, लॉकडाउन में ऑनलाइन होंगे बाबा के दर्शन

Highlights मेरठ में पहली बार बंद रहेंगे सिद्धपीठ बुढ़ानागेट मंदिर के कपाट हनुमान जयंती पर हर साल होने वाला हनुमत समारोह भी रद्द हर साल पंच दिवसीय समारोह होता है हनुमान जयंती पर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2020, 12:11 PM IST

meerut

मेरठ। हनुमान जयंती आठ अप्रैल को है। बुधवार को व्यतिपात योग, आनंद योग, सिद्धयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस प्रकार के योग 430 वर्ष बाद पड़ रहे हैं। भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी को हुआ था। उनकी सेवा के लिए चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को हनुमानजी का प्राकट्य हुआ था। हनुमान जी की पूजा करने के लिए फूलों जैसे- गेंदा, कनेर, गुलाब का प्रयोग करना चाहिए। हनुमानजी को सिंदूर और लाल वस्त्र चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: यूपी के इस जनपद में दो दिन में आयी 94 निगेटिव रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

लॉकडाउन के चलते इस बार हनुमान जयंती पर होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इस बार बाबा के आनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई है। मेरठ के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सिद्धपीठ बुढाना गेट मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। बता दें कि हनुमान जयंती पर इस मंदिर के अलावा जिले के अन्य हनुमान मंदिरों में तीन से पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हनुमान के सभी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सुंदर कांड और हनुमान चलीसा का पाठ किया जाता है। मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार मंदिरों में हनुमान की उपासना बंद रहेगी। हनुमान भक्तों को अपने घरों में ही बजरंग बली की भक्ति करनी होगी।

यह भी पढ़ेंः अति उत्साह में की गई आतिशबाजी से बढ़ गया प्रदूषण, करीब तीन गुना खराब हुई वायु की गुणवत्ता

हनुमान जयंती पर इस बार मंदिर बंद रहने से वीर बजरंगी का जन्मोत्सव लोग अपने घरों में ही मनाएंगे। घरों में हनुमानजी का गुणगान होगा और उपासना होगी। कई घरों में सुंदरकांड, श्रीराम चरितमानस का पाठ की भी तैयारी चल रही है। वहीं,इस बार बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में हर साल होने वाला हनुमत समारोह भी नहीं मनेगा। वहीं, बाबा के दर्शन ऑनलाइन होंगे।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम महिलाओं ने दीये जलाकर संकल्प में की भागीदारी, कहा- एकजुटता से कोरोना से मुक्ति पाने में मिलेगी सफलता

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, बुढ़ाना गेट वेस्ट यूपी में आस्था का केंद्र है। दशकों से मंदिर का प्रबंधन एवं समस्त कार्यभार कृष्णा पाठक अपने पति अनिल पाठक और उनके तीनों पुत्र- डॉ गौरव पाठक, वैभव पाठक व अविनव पाठक देख रहे हैं। डा. गौरव पाठक बताते हैं कि सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में हनुमत जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम तीन से पांच दिन तक चलता है। यह पहला अवसर है कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते कार्यक्रम रद्द किया गया है। शृंगार, भोग और आरती के लिए बनाया फेसबुक पेज भक्तजनों की श्रद्धा और विश्वास को देखते हुए इस बार हनुमान अवतरण दिवस पर मंदिर प्रशासन ने 'लाइव दर्शनों हेतु फेसबुक पेज बनाया है।

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी के आह्वान पर पुलिस ने किया ऐसा काम कि चारों से आने लगी सायरन की आवाजें, लोग हो गए चौकन्ने

ज्योतिषविद् भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि इस बार हनुमान जयंती पर व्यतिपात योग, आनंद योग, सिद्धयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग हैं। इस प्रकार के योग 430 वर्ष बाद पड़ रहे हैं। भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी को हुआ था। उनकी सेवा के लिए चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को हनुमानजी का प्राकट्य हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग