2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग की गूंज से फैली दहशत

नेता ने फायरिंग से किया इंकार, बोले शॉट गन से फूलझड़ी निकल रही थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Jun 2018, 3:39 PM IST

firing

भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग की गूंज से

मेरठ. सत्ता का नशा क्या होता है। यह भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की जन्मदिन पार्टी में देखने को मिला। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की जन्मदिन पार्टी में सोमवार की रात एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान मंच पर खड़े इस युवक ने कई राउंड गोलियां चलाई। हैरत की बात तो ये है कि सत्ता के मद्द में चूर लोगों ने फायरिंग कर रहे युवक को फेसबुक पर लाइव दिखाया गया। हैरत की बात यह है कि इस पार्टी में जिस वक्त कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही थी। उस वक्त कई थानेदार से लेकर पुलिस अफसर तक वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः ईद से पहले मुसलमानों के इस काम को देखकर बड़े-बड़े मानवतावादी भी रह जाते हैं हैरान

दरअसल, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा का सोमवार को जन्मदिन था। अपने नेता की जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ता और उनके समर्थक दिन में ही सोशल मीडिया पर लोगों से अपील कर रहे थे कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कमल दत्त शर्मा को बधाई दें। इसके बाद सोमवार की रात करीब 11 बजे तक पार्टी चली। इस दौरान जब केक काटने का नंबर आया तो मंच पर खड़े एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। हवा में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू होने से कुछ पल के लिए लोग घबरा गए , लेकिन युवक फायरिंग करता रहा और कोई नहीं रोक पाया। हालांकि, इस दौरान वहां कई पुलिस के अलाअधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन जब तक रिवॉल्वर की पूरी गोलियां खत्म नहीं हो गई युवक फायरिंग करता रहा।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश के इस कदम से और मजबूत हुआ गठबंधन, अब इन सीटों पर बसपा को हराना होगा मुश्किल, भाजपा में बढ़ी बेचैनी

यह सब तब हुआ, जब कि हर्ष फायरिंग पर रोक है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं के लिए कोई कानून नहीं है। गौरतलब है कि भाजपा के इस नेता के जन्मदिन की पार्टी को फेसबुक पर लाइव दिखाया जा रहा था, जिसमें फायरिंग करता हुआ युवक भी साफ दिखाई दे रहा है। एक समाचार पत्र ने यह वीडियो अपने पास होने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- साधु की वेश में किया ये काम, जब खुला राज तो मच गया कोहराम

भाजपा नेता के इस जन्मदिन पार्टी में कई पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद थे। हालांकि, इस मामले में जब एसएसपी राजेश कुमार पांडेय बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे भी फेसबुक से ही पता चला है कि जन्मदिन पार्टी में फायरिंग हुई है। मैंने भी फेसबुक पर ही देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कानून अपने हाथ में लेना है। इसलिए इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने इस पूरे मामले से अनभिगता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी में किसी ने फायरिंग नहीं की है। यह शॉट गन थी, जिसे चलाने पर फूलझड़ी निकलती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश