26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दू संगठन ने इस शहर का नाम गोडसे नगर रखने की मांग की

नाथूराम गोडसे को फांसी दिए जाने के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया, गाजियाबाद आैर हापुड़ के नाम भी बदलने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 9:51 AM IST

meerut

हिन्दू संगठन ने इस शहर का नाम गोडसे नगर रखने की मांग की

मेरठ। 15 नवंबर 1949 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को फांसी दिए जाने वाली तारीख को अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर संगठन ने नाथूराम गोडसे को महान विचारक बताया आैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरठ का नाम गोडसे नगर रखने की भी मांग कर डाली। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी।

यह भी पढ़ेंः सूर्य एक महीने के लिए वृश्चिक राशि में कर रहे प्रवेश, जानिए अगले 30 दिन आपके कैसे रहने वाले हैं

बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

शारदा रोड स्थित संगठन के कार्यालय में नाथूराम गोडसे के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि नाथूराम गोडसे एक महान विचारक थे। हम गोडसे आैर सावरकर के उपासक हैं। हमारी इतनी मांग है कि गोडसे का नाम सम्मानित रूप से लिया जाए। एेसा नहीं करने वालों को गांधी की तरह वहीं पहुंचाने का काम भी कर सकते हैं। उन्होंने मेरठ का नाम गोडसे नगर रखने की भी मुख्यमंत्री से मांग की। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री मुन्ना कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, अभिषेक अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः बसपा के इस कद्दावर नेता ने कहा- इस तरह बनेंगी मायावती अगली प्रधानमंत्री, गठबंधन पर कही ये बड़ी बात

सम्मान से लिया जाए गोडसे का नाम

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने जब भी नाथूराम गोडसे को लेकर कार्यक्रम किया, प्रशासन की नजर में किरकिरी बन गया। इसी तरह इसी साल अगस्त में मुस्लिमों की शरीयत कोर्ट की तर्ज पर प्रथम हिन्दू अदालत शुरू करने की इस संगठन ने घोषणा की थी, इसमें बाकायदा महिला जज डा. पूजा शकुल पांडे की भी नियुक्ति कर दी गर्इ थी। संगठन का कहना है कि हिन्दुआें से जुड़े मामले इस अदालत में निबटाए जाएंगे। इससे पहले यह संगठन नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाने का प्रयास भी कर चुका है, जिसे पुलिस प्रशासन ने रुकवा दिया था। यहां स्थापित गोडसे की मूर्ति की रोजाना पूजा भी की जाती है।

यह भी पढ़ेंः पुलिस वालों के बेटे करते थे आॅनलाइन शाॅपिंग के सामान की लूटपाट, सामने आयी सच्चार्इ तो अफसरों के मुंह खुले रह गए

गोडसे की सोच को बढ़ाना चाहिए

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि गोडसे जैसी सोच से ही देश को हिंदू राष्ट्र की तरफ बढ़ाया जा सकता हैं। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि गोडसे का सम्मान करने में कोताही करने वाले अपनी सोच बदलें। हवन के बाद सर्वसम्मिति से प्रस्ताव पास कर वेस्ट यूपी के कई शहरों के नाम बदलने की मांग की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि मेरठ का नाम गोडसे नगर रखने के साथ गाजियाबाद का नाम दिग्विजय नगर और हापुड़ का नाम महंत अवैद्यनाथ रखने की मांग सीएम योगी आदित्यनाथ से की गई है। सीएम को इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर बधाई भी दी गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग