26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच करोड़ के सोने की लूट करने वाली गाड़ी पर इस संगठन का स्टीकर लगा होने से मचा हंगामा, देखें वीडियाे

सोने की लूट को अंजाम देने वाले पिता-पु़त्र को तलाश रही पुलिस  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Feb 2019, 12:15 PM IST

meerut

पांच करोड़ के सोने की लूट करने वाली गाड़ी पर इस संगठन का स्टीकर लगा होने से मचा हंगामा, देखें वीडियाे

मेरठ। गुरूवार को बेगमपुल पर मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में हुई पांच करोड़ के सोने की लूट को बदमाशों ने बड़े शातिर ढंग से अंजाम दिया। बदमाशों ने जिस गाड़ी में सोना रखा था, उसमें हिंदू युवा वाहिनी का स्टीकर लगा हुआ था। बताते चलें कि हिंदू युवा वाहिनी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बनाया हुआ हिन्दू संगठन है।

यह भी पढ़ेंः Breaking: जिस बैग में था पांच करोड़ का सोना, उसी ने खोल दिया लूट का राज, आप हैरत में पड़ जाएंगे, देखें वीडियाे

आरोपी इसी संगठन का झंडा लगाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने जब हिस्ट्रीशीटर के घर पर छापा मारा तो वहां से कार बरामद हुई, जिस पर हिन्दू युवा वाहिनी का स्टीकर और झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं सोना लूटने वाले बाप-बेटे का अभी कुछ पता नहीं है। गुरूवार की शाम लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित बेगम पुल पर मणप्पुरम फाइनेंस में हुई पांच करोड़ के सोने की लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों का पता लगा लिया है। आरोपी कंकरखेड़ा के वंडर सिटी निवासी पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। वहीं बदमाशों द्वारा लूट में प्रयुक्त की गई कार पर हिंदू युवा वाहिनी का स्टीकर लगा होने के बाद संगठन के सदस्यों में रोष है।

यह भी पढ़ेंः पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में ग्रामीणों ने किया ये काम, जो पहले कभी नहीं दिखा, देखें वीडियो

शुक्रवार को संगठन के दर्जनों सदस्य एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मिलकर बताया कि इस घटना में शामिल आरोपी भगत सिंह तालियान से संगठन का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने संगठन का नाम बदनाम करने पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा भी आरोपी भगत सिंह तालियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। वहीं आला अधिकारियों ने संगठन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस मामले में संगठन का नाम नहीं घसीटा जाएगा, क्योंकि यह पता लग चुका है कि बदमाशों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार दिल्ली से चोरी की गई थी। इसी के साथ उस पर संगठन के नाम का स्टीकर सिर्फ पुलिस को भ्रमित करने के लिए लगाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग