
,,
पत्रिका न्यूज नटेवर्क
मेरठ।Holi 2021 पर इस बार करीब 400 साल बाद दुर्लभ योग (Durlabh Yog) बन रहा है। इस बार 29 मार्च को होली के दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा गुरु और शनि दोनों अपनी ग्रह राशियों में रहेंगे। होली पर इस बार सर्वार्थसिद्धि योग के अलावा अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। ज्योतिषविद् भारत ज्ञान भूषण बताते हैं कि इस बार होली पर ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस तरह के ग्रहों का योग 400 साल पहले सन 1500 को बना था।
उन्होंने बताया कि इस बार होली पर इस बार सर्वार्थसिद्धि योग के अलावा अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। होलिका दहन पंचक व भद्रा मुक्त होगा। भारत ज्ञान भूषण के अनुसार इस बार रविवार 28 मार्च को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र विशिष्ट करण में है इस बार की त्रियोगी होली होगी। सवार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग के साथ वृद्धि योग 3 योगा से मिलकर इस बार त्रियोगी होली बन गई है। चंद्रमा कन्या राशि में होंगे। इस प्रकार के योगों वाली रविवारीय होली ढाई सौ वर्ष बाद पड़ रही है। जिसमें 3 रंगों से होली का खेलना त्रिआयामी शुभता बढ़ाएगा।
ये है होली पूजन का विशेष मुहूर्त :—
-लाभामृत योग दिन 9:00 से 12:00 बजे
-शुभ योग दोपहर 1:30 से 3:00 बजे
Published on:
28 Mar 2021 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
