31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2022 : मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी रंगों में सराबोर,सड़कों और छतों पर मस्तानों की टोली

Holi 2022 मेरठ सहित पूरें वेस्ट यूपी में आज होली के मौके पर रंगों से सराबोर है। सड़कों पर मस्तानों की टोली निकली है तो वहीं छतों पर डीजे की धुन पर परिवार की युवतियां और महिलाएं थिरक रही हैं। मेरठ सहित पूरे वेस्ट और एनसीआर में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। चारों ओर उल्लास का रंग गुलाल उड़ रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 18, 2022

Holi 2022 : मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी रंगों में सराबोर,सड़कों और छतों पर मस्तानों की टोली

Holi 2022 : मेरठ सहित पूरे वेस्ट यूपी रंगों में सराबोर,सड़कों और छतों पर मस्तानों की टोली

Holi 2022 पूरा वेस्ट यूपी होली की मस्ती में हैं। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के अलावा अन्य जिलों में जमकर रंग और गुलाल उड़ रहा है। मेरठ सहित पूरा वेस्‍ट यूपी होली के रंगों में सराबोर है। चारों ओर होली का उल्‍लास दिखाई दे रहा है। मस्‍तानों की टोली सुबह से ही सड़कों पर निकलकर होली मना रही है। रंग लगाकर लोग एक—दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं।

पिछले एक सप्ताह से मेरठ में होली के त्यौहार का उत्साह छाया हुआ था। इससे पहले गुरुवार की रात होलिका दहन में महानगर वासियों ने भाग लिया। मेरठ में सैकड़ों स्थान पर होलिका दहन किया गया। होली के रंग से सराबोर मेरठ में त्योहार की सतरंगी छटा दिखाई दे रही है। रंग और गुलाल से नहाए लोगों के चेहरे रौनक से और खिल गए है। डीजे पर चल रहे गीत और संगीत की धुन पर उल्लास चरम पर है। इस मौके पर बच्‍चे भी होली के रंग में सराबोर नजर आएं। बच्‍चों की टोलियां पिचकारियों से खूब होली खेल रहे हैं।

यह भी पढ़े : Holi 2022 News : 'आला रे आला बुलडोजर बाबा आला' की धुन पर थिरके भाजपाई, विधायक ने निकाली बुलडोजर रैली


होलिका दहन के बाद से शुरू हुआ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न अपनी पूरी मस्ती में हैं चारों ओर रंगों की झमाझम बारिश में भीगने लोग होली की मस्ती में डूबे हैं। रंग और गुलाल के बादल घुमड़ रहे हैं। 10 बजे के बाद से होली की खुमारी लोगों पर तेजी से चढ़ती दिखाई दी। होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी की गई है। हर संवदेनशील स्थानों पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था है। इसके अलावा गांव और कस्बों में भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है। हर जगह शांतप्रिय तरीके से होली मनाई जा रही है। कहीं भी हुड़दंग या फिर किसी अन्य घटना की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हैं और पल—पल का अपडेट ले रहे हैं।