28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honour Killing: एनसीसी कैडेट की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाया

मेरठ के फलावादा के गांव खाता का मामला, पुलिस के पहुंचने से पहले अधजले शव को लेकर फरार हुए परिजन, पुलिस ने कुछ अवशेष कब्जे में लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Mar 2018, 10:46 AM IST

meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी में आन के लिए परिजनों द्वारा हत्या कर देने के कर्इ मामले सामने आए है। प्रदेश में योगी की सरकार बनते ही यह माना जा रहा था कि अब आनरकिलिंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इसके चलते आनर किलिंग पर भी लगाम लगेगी और ऐसा करने वाले लोगों में कानून की दहशत बनी रहेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कानून और प्रदेश के साथ पुलिस के मुंह पर तमाचा मारते हुए परिजनों ने एनसीसी कैडेट छात्रा की हत्या कर शव को बिटौड़े में जला दिया आैर पुलिस के आने से पहले अधजले शव को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बिटौड़े की राख से शव के कुछ अवशेष कब्जे में ले लिए हैं। इन्हें जांच के लिए फारेंसिक लैब में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी के राज में परिषदीय विद्यालय का यह हाल, न बिजली-पानी...शौचालय भी नहीं

यह थी घटना

फलावदा क्षेत्र के गांव खाता में देर रात परिजनों ने एक छात्रा की हत्या करने के बाद शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया आैर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा है। क्षेत्र में ऑनर किलिंग की चर्चा है, जबकि एसपी देहात ने ऑनर किलिंग की बात से इनकार किया है। खाता गांव निवासी ललिता 21 वर्षीय पुत्री लाल सिंह मवाना स्थित एक कॉलेज की छात्रा और एनसीसी कैडेट भी थी। सूत्रों के अनुसार छात्रा का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका उसके परिजन विरोध कर रहे थे। बताते हैं कि परिवार के लोगों ने ललिता का कत्ल कर दिया और देर रात ही उसके शव को गांव के बाहर बिटौड़े में रखकर फूंक दिया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन अधजले शव को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर शव के अवशेषों को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः पुलिस की टीम जब यहां छापा मारा तो मच गर्इ अफरातफरी, हो रहा था यह काम ...

घटना के बाद से परिवार हुआ लापता

चर्चा है कि परिजनों ने शव को कहीं दफना दिया है। उधर, घटना के बाद से छात्रा का पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार है। वहीं मामले पर पर्दा डालने के लिए सुबह से ही थाने में सिफारिशों का जमावड़ा लग रहा है, जबकि एसपी देहात राजेश कुमार ने छात्रा की हत्या की बात स्वीकार करते हुए ऑनर किलिंग की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि छात्रा का शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः जीएसटी को लेकर टीम ने मारा छापा, एेसा हुआ दबे पांव लौटना पड़ा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग