25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड फौजी की पत्नी को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म से उबाल, इस मामले में होने जा रही ये कार्रवार्इ

सपा छात्र सभा के सैकड़ों छात्रों ने सीएमआे आफिस पर किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Nov 2018, 11:06 PM IST

meerut

अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड फौजी की पत्नी को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म से उबाल, इस मामले में होने जा रही ये कार्रवार्इ

मेरठ। मेरठ के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बुजुर्ग महिला मरीज को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में अब स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर हो गया है। उसने भी अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि नौचंदी थाना क्षेत्र के लोकप्रिय नर्सिंग होम में बीती सोमवार को रिटायर्ड फौजी की पत्नी से अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने पहले तो नशे की सुई लगाई और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अस्पताल प्रबंधन काफी देर तक दबाए रहा, लेकिन पीड़ित महिला के परिजनों के हंगामे के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं आरोपी कर्मचारी रिजवान को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः योगी की खाकी ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कर दिया ये बड़ा खेल, इसके बाद हो गया यह काम, देखें वीडियाे

यह हुर्इ घटना

हापुड़ जिले के सिंभावली क्षेत्र की महिला को 13 नवंबर को लोकप्रिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की रात अस्पताल का कर्मचारी रिजवान 11 से 12 के बीच रूम में पहुंचा आैर महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसके बाद कर्इ धाराआें में मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ेंः दरोगा ने फेसबुक पर की दोस्ती, शादी के बाद महिला ने उस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पूरा मामला है ये

छात्रों ने खोल दिया माेर्चा

अस्पताल में दुष्कर्म की घटना मामले में छात्रों ने अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सपा छात्र सभा के सैकड़ों छात्रों ने सीएमओ का घेराव करते हुए उनके कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में मानकों को ताक पर रखकर नर्सिंग होम्स का संचालन हो रहा है। जिनमें आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं और उनको दबा दिया जाता है। अधिकांश नर्सिंग होम्स में संचालकों द्वारा बिना वेरिफिकेशन किए रखा गया अनट्रेंड स्टाफ अब अस्पतालों में भर्ती होने वाली महिलाओं की इज्जत से भी खेल रहा है। छात्रों ने लोकप्रिय हाॅस्पिटल में हुई घटना का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि हाॅस्पिटल प्रबंधन ने आरोपी को नर्सिंग होम से फरार कर दिया। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यों की कमेटी का गठन करते हुए आश्वासन दिया कि यह कमेटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपेगी। यदि इस मामले में हाॅस्पिटल प्रबंधन की कोई संलिप्तता या लापरवाही सामने आती है तो हाॅस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन डा. रोहित अरोड़ा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपने आप को मामले से अलग बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग