24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंडा खाने के शौकीन हो जाए सावधान ! खरीदने से पहले जान लें ये बात

ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ठंड के मौसम में अंडा खाने के शौकीनों की मौज रहती है। ऐसे में अंडे की डिमांड भी ठंड में बहुत बढ़ जाती है। कई बार अंडे की डिमांड पूरी नहीं हो पाती। जिसके चलते ठंड में अंडे की कीमत में काफी इजाफा होता है। लेकिन इसी के साथ शुरू होता है नकली अंडे का धंधा। नकली अंडे से असली के साथ मिलाकर बेचा जाता है। जिसकी पहचान ना तो आम व्यापारी को हो पाती है और ना अंडा खाने के शौकीनों को।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 09, 2022

अंडा खाने के शौकीन हो जाए सावधान ! खरीदने से पहले जान ले ये बात

अंडा खाने के शौकीन हो जाए सावधान ! खरीदने से पहले जान ले ये बात

ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ठंड का प्रभाव अब बढ़ने लगा है। ठंड के इस मौसम में अंडों की मांग में काफी तेजी आती है। इस दौरान लोग अंडे से बने व्यंजनों का सेवन काफी अधिक करते हैं। व्यंजन के अलावा लोग अंडे को नाश्ते के साथ भी काफी ज्यादा खाते हैं। आज के दौर में कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। मिलावटी चीजों को खाने से सेहत पर बुरा असर होता है। ऐसे में इन चीजों को खाते समय काफी सावधानी भी रखनी चाहिए। अगर आप भी ठंड के मौसम में अंडे खाने के शौकीन हैं तो ऐसे में सावधान हो जाने की जरूरत है।


ठंड के दिन शुरू होते ही बाजार में नकली अंडे बड़े पैमाने पर उतार दिए जाते हैं। जो कि असली अंडे के साथ मिलाकर बेच दिए जाते हैं। ये नकली अंडे असली की तरह ही होते हैं। जिनकी पहचान करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन सिर्फ एक तरीके से असली और नकली अंडे की पहचान की जा सकती है। बाजार में ये नकली अंडे प्लास्टिक से बने होते हैं। ये ऐसा प्लास्टिक होता है जो बहुत हल्का होता है। प्लास्टिक के अंडे उबलने के बाद ऐसे ही हो जाते हैं। जैसे कि असली अंडे। लेकिन इन प्लास्टिक के अंडों को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।


यह भी पढ़ें : STF raid on petrol pump : तेल के खेल का शातिर खिलाड़ी निकला रिटायर्ड DIG का बेटा, STF दे रही दबिश

प्लास्टिक से बने ये अंडे बिल्कुल वास्तविक अंडे जैसे ही दिखते हैं। चीन अंडों को वास्तविक अंडों के साथ मिलाकर भारत में एक्सपोर्ट कर रहा है। इस कारण बाजार में आने के बाद इन नकली अंडों की पहचान करना काफी मुश्किल है। अगर असली और नकली अंडों में पहचान करना चाहते हैं। ऐसे में इन अंडों को अन्य अंडों के साथ मिक्स करके वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें गौर से देखकर इनको पहचान सकते हैं। असली अंडे जहां चिकने होते हैं। वहीं नकली अंडे खुरदुरे होते हैं। अंडे के अंदर का पीला भाग गहरे रंग का होता है। इसके अलावा उबलने के बाद नकली अंडे का बाहरी हिस्सा काफी हार्ड हो जाता है। जिसको छीलना काफी मुश्किल हो जाता है।