
Exclusive: घर में निकल आए सांपों के सैकड़ों दोमुंहे बच्चे, परेशान लोगों ने फिर किया ये काम, देखें वीडियो
केपी त्रिपाठी, मेरठ। सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गांव-देहात में आए दिन सांपों का निकलना कोई बड़ी बात नहीं है ग्रामीण भी इन चीजों के अभ्यस्त हो जाते हैं, लेकिन मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक गांव में बड़ी अजीबो-गरीब घटना हुई। यह गांव गढ़ रोड से करीब पांच किमी भीतर की ओर है, गांव का नाम है नंगला कबूलपुर। नंगला कबूलपुर निवासी लियाकत अली बढ़ई का काम करता है। गांव के बीचों-बीच ही उसका घर भी है। उसके घर में करीब चार भैंस और दो गाय है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: सभी धर्मों के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
गुरूवार की सुबह अचानक से उसके घेर में सांप के बच्चों का दिखाई देना शुरू हुआ। पहले तो लियाकत की पत्नी आबिदा ने उन पर गोबर डालकर एक जगह एकत्र कर नाली में बहा दिया, लेकिन जब वह बाहर से घर वापस लौटी तो घेर का नाजारा देख दंग रह गई। उसके घेर में करीब सौ से दौ सौ सांप के बच्चे चल रहे थे। सभी बच्चे नवजात थे जो कि पूरी तरह से रेंग नहीं पा रहे थे। घेर में ऐसा नाजारा देख आबिदा दंग रह गई। उसकी चीख निकल गई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सांप के बच्चों को देख राहत की सांस ली। ये बच्चे दोमुंही सांप के थे। जो कि काफी मात्रा में बच्चों को जन्म देती है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: युवाओं ने प्रधानमंत्री से की ये मांग
जमीन के भीतर ठंड होने के कारण बच्चे बाहर निकल आए थे। ग्रामीणों ने सांप के नवजातों को गोबर और कीचड़ के ढेर में डाला और उसके बाद एक जगह एकत्र कर खेत में छोड़ आए। इतनी सारी मात्रा में सांप के बच्चे निकलने की चर्चा गांव कबूलपुर में ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी रही। वहीं जिस सांप ने बच्चे दिए थे उसको भी काफी तलाशा गया, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आई। सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को भी बुलाया गया, लेकिन वह भी सांप को नहीं पकड़ सका।
Published on:
1 Mar 2019, 12:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.