
Strictly On Corruption In UP : सरकारी कर्मचारी मांगे रिश्वत तो इस नंबर पर करें भ्रष्टाचारियों की शिकायत ,अब तक 265 लोग ट्रेप
Strictly On Corruption In UP सरकार भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर और सख्ती करने जा रही है। इस कड़ी में अब सरकार ने भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत के लिए नंबर जारी किया है। जिस पर फोन कर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत कोई भी आम व्यक्ति कर सकता है। मेरठ पहुंचे एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने आज इसकी जानकारी दी। डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि भ्रष्टाचारियों की शिकायतों के लिए अब नंबर जारी किया गया है। जारी किया गया 9454402484 है।
इस जारी किए गए नंबर पर भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देकर सरकार की मदद की जा सकती है। डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि 2018 से अब तक 265 भष्ट लोगों को ट्रेप किया गया है। इनमें भ्रष्टाचार की शिकायतों पर 35 पुलिस विभाग के और 230 अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। शिकायतों के बाद चार लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की गई है। इन 265 में से 200 से अधिक जाँचों के लिए 11 टीमें कार्य कर रही हैं। इस दौरान डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने मेरठ कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
बता दें कि बहुत सारे सरकारी महकमें आज भी ऐसे हैं जहां पर बिना पैसे के कोई काम नहीं होता। इन महकमों में आबकारी विभाग, आरटीओ विभाग, नगर निगम के अलावा अन्य भी हैं। कहने को तो उप्र में योगी सरकार के आने के बाद भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। लेकिन हकीकत ये है कि इन विभागों में गुपचुप तरीके से रिश्वतखोरी और बढ़ी है।
Published on:
17 Apr 2022 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
