22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: अभी तीन दिन और परेशान करेगी गर्मी, फिर होगी झमाझम बारिश

तापमान भी दो से 3 डिग्री और बढ़ेगा। पश्चिमी में पारा जाएगा 40 डिग्री के पार। 8 से 10 जिलों में हल्की से मामूली बूंदाबांदी के आसार।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jun 08, 2021

barish-alert.jpg

मेरठ। अगले दो से तीन दिन भयंकर गर्मी (summer) परेशान करेगी। तापमान (temperature) भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। लेकिन उसके बाद शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा। आगामी शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। दरअसल, इस समय अधिकतम तापमान (minimum temperature) में जून के दूसरे सप्ताह में वृद्धि होनी शुरू हुई तो गर्मी अपने पूरे तेवर में आ गई है। इस समय अधिकांश जिलों का तापमान 38 डिग्री से अधिक चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Mausam Alert तापमान काे लेकर मौसम विभाग ने जताई बड़ी आशंका

मौसम विभाग की मानें तो गर्मी का यह मौसम आगामी मानूसन के लिए काफी लाभदायक होगा। वर्ष 2020 में गर्मी कम पड़ने के कारण मानसून काफी कमजोर रह गया था। मानसून की कमजोरी के कारण पूरे पश्चिमी उप्र में करीब 40 प्रतिशत बारिश कम हुई थी। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार मौसम विभाग ने मानसून अच्छा होने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें: लू ने किया परेशान, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 12 जून से बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के डा एन सुभाष ने बताया कि इस बार मानसून दस दिन विलंब बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में अभी कुछ ठीक से नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून बढिया होने की उम्मीद है। पिछले साल 40 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। आने वाले दिनों में तापमान धीरे—धीरे बढ़ेगा। जिसका लाभ मानूसन को मिलेगा। हालांकि बढ़ते तापमान से लोगों की परेशानी में इजाफा होगा। इस समय गर्मी के तीन महीने पूरे होने को हैंं लेकिन तापमान 40 से ऊपर एक बार भी नहीं गया। अब जून में तापमान 40 से ऊपर जाने की पूरी संभावना है।