उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां रविवार को तापमान 40 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को तापमान 41 डिग्री के भी पार हो सकता है। वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जेपी गुप्ता ने कहा कि लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 12 जून से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि 12 और 13 जून को प्रदेश में बारिश की अधिक संभावना है।