18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियां कभी गोलगप्पों पर छिड़कती थीं जान अब बना रही दूरी, कारण जान हो जाएंगे हैरान

गोलगप्पे और चटपटा पानी का स्वाद आखिर किसे अच्छा नहीं लगता। खासकर महिलाएं और युवतियां तो इन गोलगप्पों की बड़ी दीवानी होती हैं। अक्सर गोलगप्पों बेचने वाले ठेले के चारों ओर महिलाओं और युवतियों की चौकड़ी दिख ही जाती है। लेकिन पिछले कुछ महीने से महिलाओं और युवतियों की ये चौकड़ी नदारत है। इसका कारण भी जानकर हैरान हो जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Nitish Pandey

Nov 15, 2021

golgappe.jpg

मेरठ. महंगाई की मार अब महिलाओं और युवतियों के लजीज गोलगप्पों पर भी पड़ने लगी है। पिछले एक-दो महीने से गोलगप्पों की दुकान पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ कुछ कम ही दिखाई दे रही है। कारण गोलगप्पे भी महंगे हो गए हैं। जिस कारण महिलाएं इनसे दूरी बनाने लगी हैं। आम तौर पर घर से निकलने के बाद महिलाओं की खासकर दिली इच्छा गोलगप्पे खाने की होती थी। लेकिन अब गोलगप्पे के रेट पर नजर पड़ते ही महिलाएं अपनी गोलगप्पे खाने की इच्छा मन में ही दबा रही है।

यह भी पढ़ें : धारदार हथियार और डंडे से पीटकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस कर रही परिजनों से पूछताछ

कभी मिलते थे दस के छह, आज मिल रहे दस रुपये के तीन

गोलगप्पे जो कि कभी दस रुपये में छह मिलते थे आज वहीं दस रुपये में तीन मिल रहे हैं। यानी गोलगप्पों पर भी महंगाई की मार दो गुनी हो गई है। वहीं सूजी के गोलगप्पे जो कि दस रूपये के चार मिलते थे आज वहीं गोलगप्पे 10 रुपये के दो मिल रहे हैं। यानी सूजी हो या फिर आटे के दोनों ही प्रकार के गोलगप्पों पर महंगाई ने अपना असर छोड़ा है।

पहले हर दूसरे दिन खाते थे, लेकिन अब महीने में एक बार

गोल गप्पे की दुकान पर गोलगप्पे का मजा ले रही शताक्षी ने बताया कि गोलगप्पे काफी महंगे हो गए हैं। पहले दस रुपये के 6 मिलते थे अब तीन ही मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो पहले दूसरे-तीसरे दिन गोलगप्पे खातीं थीं। लेकिन अब महंगाई के कारण 15 दिन या फिर महीने में एक बार ही खा रही हैं।

यह भी पढ़ें : शर्बत समझकर दो मासूम भाइयों ने पी लिया कीटनाशक, एक की मौत एक गंभीर