21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों की पहल, चौक-चौराहों पर स्लोगन से कर रहे जागरूक

Highlights मेरठ के प्रमुख चौराहों पर लिख रहे हैं स्लोगन सिविल डिफेंस भी लोगों को कर रही जागरूक पुलिसकर्मी बाहर नहीं निकलने की कर रहे अपील  
2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। पूरे देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन सब के बीच नगर निगम के कर्मचारियों की एक पहल आपको जरूर आकर्षित करेगी। मेरठ नगर निगम के अधीन आने वाले इलाकों में कर्मचारियों ने लोगों को इससे बचाव के लिए जागरुकता का प्रयास शुरू किया है। यह अनूठा प्रयास शहर के बीच चौक और चौराहों के पास देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के पालन के लिए सख्त कदम, तीन जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया यह जनपद, मजिस्टेट्रों की तैनाती

दरअसल, कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता अभियान के तहत यहां स्लोगन्स लिखे गए हैं। ये मेरठ नगर निगम की पहल है। कोरोना के खिलाफ चौक-चौराहों पर लिखे गए स्लोगन भी अलग-अलग तरह के हैं। इनमें कहीं लिखा है, 'कोरोना को भगाना है' तो कहीं लिखा 'स्टॉप कोरोना', बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे इन स्लोगन को देख कर लोग इन्हें पढ़ रहे हैं और सहमति जता रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Navratri 2020: कोरोना के कारण मंदिरों में प्रवेश पर रोक, घर पर ही भक्तों ने की मां की पूजा

मेरठ पुलिस की गाडिय़ां भी घूमकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। पुलिस आम लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील कर रही है। यही नहीं जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उन्हें भी मास्क लगाने के लिए भी कहा जा रहा है। इसके साथ पुलिस और आरआरएफ के जवान उन लोगों से सख्ती से भी निपट रहे हैं, जो प्रशासन की बात समझने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: मेरठ के 20 से ज्यादा गांवों में कोरोना का खौफ, खाड़ी देशों में नौकरी करके लौटे थे युवक

इस मुहिम में सिविल डिफेंस के लोग भी पुलिसकर्मियों का साथ दे रहे हैं। साथ ही लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शहर के डॉक्टर, नर्स, पुलिस, नगर निगम की टीम के साथ सिविल डिफेंस एक साथ काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग