8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sidharth Shukla की मौत पर बोले ज्योतिष, ‘यह ग्रहों का खेल है’, पढ़ें उनकी पूरी कुंडली

Actor Sidharth Shukla की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर। ज्योतिष बोले उनकी कुंडली में था डिसबैलेंस योग। चंद्र केतु था सिद्धार्थ के 12 वीं हानि के घर में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Sep 2021, 12:24 PM IST

912872-sidharth-shukla-1243.jpg

मेरठ।Bigg Boss 13 के विनर रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Death) का दिन हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला (Actor Sidharth Shukla) के निधन की खबर सुनते ही उनके तमाम चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू है। उनकी मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। इस बीच मेरठ के ज्योतिष भारत ज्ञान भूषण ने सिद्धार्थ शुक्ला की जन्मपत्री देखकर दावा किया है कि उनका निधन ग्रहों का खेल है।

यह भी पढ़ें: सांप काटने के बाद नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, जा सकती है जान

ज्योतिष ने बताया कि सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर 1980 दोपहर 12:00 बजे के लगभग हुआ था। कुंभ लग्न की कुंडली है। डिसबैलेंस योग है, पदम कालसर्प योग है। जिस कारण से वे सोच-सोचकर अपने आप को परेशानी में लाए और शरीर खराब कर लिया। उनकी कुंडली के 12वें घर में चंद्र केतु बैठा हुआ था, जो कि मन की खुशियां बिल्कुल नहीं दे रहा था। इस कारण उनमें चीयरफुलनेस का अभाव था। कैरियर बहुत शानदार था करियर में अचीवमेंट बहुत बढ़िया था लेकिन यह जो एक्टिंग का करियर चुना उनके भाग्य में तो था लेकिन कैरियर से सीधा जुड़ाव नहीं था। वो जो सोच कर आए थे फिल्म इंडस्ट्री में उस मुकाम पर 10 परसेंट भी नहीं पहुंचे उस चीज का उन्हें एहसास भी जरूर रहा होगा।

यह भी पढ़ें: सांप के साथ दिखा रहा था करतब, सांप के साथ डांस करते-करते चली गई जान

भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि मृत्यु के स्वामी राहु यानी के कन्या राशि के स्वामी राहु हॉस्पिटल के घर में बैठे है। रोग विरोध झगड़े झंझट उथल-पुथल संघर्ष बना बना रहा है और इस समय गुरु की महादशा राहु का अंतर चल रही थी। इसमें भी 12 सितंबर तक गुरु में राहु,राहु में शनि, शनि और शुक्र यानी कि गुरु के तीनों शत्रु अंतर्दशा प्रत्यंतर दशा चल रही थी। इस प्रकार से भारी डिप्रेशन के घर में कितना ही अच्छा कर ले कितनी ही अच्छे इंसान हैं लेकिन भारी डिप्रेशन की स्थिति सामने आ रही है। यही मृत्यु का कारण बना।