दरअसल, हापुड़ थाना क्षेत्र के असौड़ा गांव के मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान वहां एक जहरीला सांप निकल आया। सांप देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां 45 वर्षीय देवेंद्र पहुंच गया और खुद का सांप पकड़ने में माहिर बताते हुए उसने सांप को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे सांप को छोड़ने को कहा तो वह उसे लेकर डांस करने लगा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डंसा, लेकिन उसे इसका आभास तक नहीं हुआ। काफी देर डांस करने के बाद जब उसे जहर चढ़ा तो वह वहीं ढेर हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख पुकार में तबदील हो गया।