
सीसीएसयू में कोरियन छात्राओं पर ईसाई धर्म प्रचार करने का आरोप, धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में साउथ कोरिया की दो छात्राएं कैंपस पहुंचीं। दोनों छात्राओं पर आरोप है कि वे ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रही थीं।
इस पर विश्वविद्यालय छात्रों ने हंगामा किया तो मेडिकल और सिविल लाइन थाना पुलिस परिसर पहुंच गई। पुलिस दोनों छात्राओं को थाने ले आई। उनसे पूछकर चल रही है।
इस पूरे मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि सीओ सिविल लाइन से पूरे मामले की रिपोर्ट ली है। प्राथमिक जांच में स्पष्ट नहीं हुआ कि दोनों छात्राएं ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रही थी।
पुलिस से हुई पूछताछ में दोनों छात्राओं ने बताया कि वो कैंपस में पढ़ाई संबंधित जानकारी के लिए आई थीं। उनका किसी प्रकार का कोई गलत मकसद नहीं था। जो भी आरोप उनके ऊपर लगाए गए हैं वो गलत हैं। इसकी जानकारी लगने के बाद स्थानीय एलआईयू टीम भी पहुंची।
Published on:
22 Jan 2023 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
