28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुर्का पहन चालीस से अधिक सर्राफ की दुकान पर चेन चोरी की वारदात को दे चुकी अंजाम, पुलिस के हत्थे चढ़ी तो खुला राज

कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि इस गैंग के गुर्गे कई राज्यों में फैले हुए है। सभी की लिस्ट तैयार करके उनकी तलाश की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Oct 2021, 1:23 PM IST

gold_chor_1.jpg

मेरठ. शहर सर्राफा बाजार से दो लाख रुपये की सोने की चेन चोरी करते हुए गिरफ्तार हुई लेडी चेन व उसके गैंग के गुर्गे ने पुलिस के सामने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने कबूल किया कि वह अब तक चालीस से ज्यादा ज्वैलरी के शोरूम में से चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। इसके साथ उनके गैंग के गुर्गे दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा तक फैले हुए है। वह घटना करके दूसरे राज्यों में चले जाते है। इसके बाद से चोरी करके वापिस अपने घर आ जाते है।

यह भी पढ़ें : Bike Boat Scam: 42 हजार करोड़ घोटाला मामले में मुकदमा दर्ज, निदेशक संजय भाटी के खिलाफ दर्ज करवाया केस

सोने की चेन चुराते दबोचा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों चेन चोर आरोपियों के खिलाफ मुरादाबाद, बिजनौर समेत कई अन्य जिलों में ज्वैलरी शोरूम में चेन चोरी के मुकदमें दर्ज है। शहर सर्राफा व्यापारियों ने चौबे जी चेन हाउस से एक बुर्के पहने हुए एक महिला व उसके गैंग के गुर्गे को दो लाख रुपये की सोने की चेन चोरी करते हुए दबोच लिया था।

सोने की चेन बरामद

व्यापारियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके पुलिस के हवाले कर दिया था। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की दो लाख से ज्यादा कीमत की सोने की चेन भी बरामद हो गई। चौबे चेन हाउस के संचालक विकास शर्मा ने दोनों के खिलाफ चेन चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तार हुई लेडी चेन चोर बानी उर्फ शहनाज निवासी धामपुर बिजनौर व उसके गुर्गे साजिद निवासी धामपुर जिला बिजनौर ने पुलिस के सामने कई चौकाने वाले खुलासे किए।

कई राज्यों में फैला है तार

उसने कबूल किया कि उनके गैंग में चेन चोरी करने वाले कई लोग शामिल है। उनका चोरी का नेटवर्क आनलाइन चलता है। उनके गुर्गे पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा में भी ज्वैलरी शाप पर जाकर दुकानदार के सामने पलक झपकते ही चेन चोरी करते है। इसके बाद वह वापिस अपने घर आ जाते है। पुलिस ने उनके गैंग के गुर्गों की लिस्ट तैयार की है। एसएसआई व कार्यवाहक थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि इस गैंग के गुर्गे कई राज्यों में फैले हुए है। सभी की लिस्ट तैयार करके उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Facebook पर दोस्ती कर युवती से होटल में दुष्कर्म, MMS बना वसूले 7 लाख

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग