
तेंदुआ की तलाश में कंबिग अभियान में निकली वन विभाग की टीम ,तेंदुआ की तलाश में कंबिग अभियान में निकली वन विभाग की टीम ,तेंदुआ की तलाश में कंबिग अभियान में निकली वन विभाग की टीम
मेरठ के जागृति विहार के सेक्टर आठ में रात में फिर तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुआ देखे जाने से एक बार फिर दहशत का माहौल है। लक्ष्मी विहार, कीर्ति पैलेस समेत कई कालोनियों में लोग पहरा दे रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम एक बार फिर अलर्ट हो गई है।
इससे पहले शनिवार को कीर्ति पैलेस क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद से लोगों में खौफ बैठ गया है। आज सोमवार सुबह कई कॉलोनियों के लोग सुबह की सैर के लिए घर से ही नहीं निकले। बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद रहे। कॉलोनी के लोग रातभर फोन पर एक-दूसरे से तेंदुए की जानकारी लेते रहे। सुरक्षाकर्मियों ने कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मेडिकल पुलिस भी गश्त करती रही। वहीं, रविवार रात जागृति विहार सेक्टर आठ में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि सीसीटीवी फु टेज से हुई है।
घरों की लाइटेंं जलाकर सो रहे लोग
कीर्ति पैलेस कॉलोनी में लोगों ने रातभर अपने घरों और मंदिर की लाइटें जलाए रखी। शुक्रवार रात डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस कॉलोनी के सामने नाले किनारे तेंदुआ दिखाई दिया था। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चौकी पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने आसपास की कॉलोनियों समेत जागृति विहार और एक्सटेंशन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं लगा। तेंदुए के खौफ से लोग रविवार सुबह सैर पर नहीं निकले।
सिक्योरिटी गार्ड सीटी और लाठी डंडों से किए लैस
कीर्ति पैलेस व लक्ष्मी विहार कॉलोनी में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सभी सिक्योरिटी गार्डों को लाठी-डंडे सौंप दिए गए हैं। उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। दोनों कॉलोनी के लोगों ने भी सिक्योरिटी गार्ड के साथ शिफ्टों में रातभर ड्यूटी दी। मेडिकल पुलिस भी रातभर अलर्ट रही और गश्त करती रही।
Published on:
17 Jan 2023 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
