
बिहार से बरामद हुई महिला आरोपी आरोपी
महिला तस्करी का मामला उजागर हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने पकड़े जाने पर इसका खुलासा किया है। आरोपी हिंदू महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसको दूसरे राज्यों में बेच देता था।
एक महिला कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए के बीच होती थी। आरोपी मेहराज से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बिहार से आकर मेरठ में फंसाता था महिलाओं को, स्कूल में करता था काम करता
बिहार के राजासेन निवासी मेहराज मेरठ में आकर महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता था। आरोपी दिल्ली हाईवे पर एक स्कूल में काम करता था। यहीं पर परतापुर की एक कालोनी में रहने वाली तीन बच्चों की मां अपने पति के साथ काम कर रही थी।
इसी दौरान मेहराज ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी मेहराज महिला को बहला फुसलाकर साथ ले गया। हिंदू महिला के अगवा होने के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए थे। महिला की बरामदगी को लेकर थाने में हंगामा हुआ था।
बिहार के पूर्णिया से बरामद हुई थी महिला, 50 हजार में बेचने का था प्लान
परतापुर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने महिला को बिहार के पूर्णिया शहर से बरामद किया। उसके साथ ही आरोपी मेहराज को पकड़कर परतापुर थाने ले आई। महिला ने बयान दिया कि आरोपी मेहराज उसे प्रेमजाल में फंसाकर ले गया और बिहार में उसको 50 हजार में बचने की योजना बनाई थी। महिला तस्करों के हवाले करने से पहले ही ने आरोपी को महिला सहित पकड़ लिया। महिला तस्करी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पहले दिल्ली फिर महिला को पूर्णिया ले गया आरोपी, 12 दिन होटल में रखा
आरोपी मेहराज प्लानिंग के तहत महिला को ले गया। मेरठ से ट्रेन से दिल्ली गए। दो दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद पूर्णिया चले गए। वहां होटल में महिला को 12 दिनों तक रखा। मेहराज की महिला को बेचकर फिर से मेरठ लौटने की प्लानिंग थी। ताकि अन्य महिला को प्रेमजाल में फंसाकर बेच सके।
Published on:
17 Jan 2023 01:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
