
Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने नामांकन के अंतिम दिन मेरठ से भी सपा का प्रत्याशी बदल दिया है। गुरुवार को न सिर्फ सुनीता वर्मा ने नामांकन दाखिल किया बल्कि उनके लिए हेलीकॉप्टर से सिंबल लखनऊ से मेरठ पहुंचाया गया। इससे पहले सपा ने भानू प्रताप को फिर अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया था।
बुधवार को अतुल प्रधान ने नामांकन भी दाखिल कर दिया था। अब सिंबल नहीं होने से अतुल प्रधान का नामांकन खुद ही कैंसिल हो जाएगा और सुनीता वर्मा सपा की अधिकृत प्रत्याशी हो जाएंगी।
BJP ने मेरठ से रामायण के राम अरुण गोविल को उतारकर इसे हॉट सीट बना दिया है। ऐसे में सपा ने भी खास रणनीति के तहत सुनीता वर्मा पर दांव लगाया है। सुनीता वर्मा न सिर्फ यहां की मेयर रही हैं, बल्कि दलित समुदाय से हैं। मेयर रहने के कारण सुनीता किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां पर चुनाव अब बेहद दिलचस्प हो गया है।
सुनीता हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं। करीब डेढ़ दशक पहले जिला पंचायत सदस्य बनकर राजनीति में कदम रखने वालीं सुनीता वर्मा नगर निगम के इतिहास में पहली दलित मेयर बनी थीं। सुनीता ने प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा से मेयर की सीट छीन ली थी। 2017 में सुनीता वर्मा मेरठ शहर से महापौर चुनी गई थीं।
Updated on:
04 Apr 2024 09:36 pm
Published on:
04 Apr 2024 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
