
लॉटरी के शौकीनों के लिए बड़ी खबरः रातों-रात करोड़पति बना लॉट्री का मालिक, अब हो रही ...
मेरठ. अगर आप भी लाटरी के शौकीनोें में से एक हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। कम रुपए लगाकर ज्यादा कमाने का लालच कभी बहुत नुकसानदायक भी होता है। मेरठ में करीब दो हजार लोगों को लॉटरी में हजारों का लाभ दिखाकर लाखों समेटकर लॉटरी संचालक तो चंपत हो गए। लेकिन बेचारों के बीस हजार रुपये फंस गए। सभी लोग अपने रुपये पाने के लिए अब चक्कर लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जेल जाने के बाद भी आईएसआई के संदिग्ध एजेंट जाहिद का बनाया गया था पासपोर्ट
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के हजारों लोगों को लक्की ड्रॉ में कीमती उपहार देने का झांसा देकर संचालक करोड़ों की रकम ठगकर फरार हो गए। वहीं, अपने साथ हुई ठगी का पता चलने के बाद मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने कंपनी के कार्यालय पर हंगामा करते हुए एक युवक को दबोच लिया। पीड़ितों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करते हुए लक्की ड्रॉ संचालकों के खिलाफ तहरीर दी है।
स्टूडेंट सेवा समिति के अध्यक्ष करार खान ने बताया कि करीब बीस माह पूर्व अंजुम पैलेस में कुछ युवकों ने एचएमएस डायमंड के नाम से लॉटरी का कार्यालय खोला था। आरोप है कि कंपनी के संचालकों ने क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को इनाम में कीमती सामान जिताए जाने का झांसा दिया। इसके बाद करीब दो हजार लोगों से हर माह एक हजार की रकम वसूलते रहे। बीस माह पूरे होने के बाद बुधवार को लक्की ड्रॉ में इनाम जीतने की आस लेकर सैकड़ों लोग कंपनी के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी जफर ने कुछ दिन बाद ड्रॉ निकाले जाने की बात कहकर लोगों को टरकाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके बाद शक होने पर लोगों ने हंगामा करते हुए जफर को बंधक बना लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जफर को साथ ले गई। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कंपनी संचालकों पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ब्रहमपुरी पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। लॉटरी संचालक पर चार करोड़ से अधिक रुपए गबन करने का आरोप है। संचालक की तलाश की जा रही है।
Published on:
31 Oct 2018, 9:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.