2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्ड कॉल से शुरू हुर्इ थी गुरु जी से प्रेम कहानी, गंग नहर पर ऐसे हुआ अंत

गुरु जी ने दिया झांसा तो आत्महत्या करने पहुंची युवती

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Dec 18, 2017

मेरठ. गांव जानी के पास गंग नहर के नजदीक सुबह के वक्त एक युवती को जब लोगों ने जाते हुए देखा, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस युवती के हाल देखकर शोर मचा दिया। इससे युवती सहम गर्इ और तेजी से गंग नहर की ओर जाने लगी। ये लोग समझ चुके थे कि यह कुछ गलत करने जा रही है। इसलिए उसकी ओर दौड़ पड़े। इसी दौरान एक शख्स ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। जानी थाना नजदीक होने के कारण पुलिस भी जल्द ही आ गर्इ। चंद मिनटों में ही पुलिस और लोग इस युवती के पास पहुंच गए और पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद इस युवती ने जो बताया उससे यहां हर कोर्इ सहम गया।

वाकर्इ, बागपत के गांव मेतला निवासी यह युवती सुसाइड करने के लिए गंग नहर तक पहुंची थी। इस युवती ने इसे स्वीकार करते हुए बताया कि एक साल पहले उसके फोन पर बड़ौत निवासी युवक की मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गर्इ। यह युवक बड़ौत में प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है। इस युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। इससे तंग आकर वह आत्महत्या करने आई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को फोन से जानकारी दी। परिजन शाम को युवती को अपने साथ ले गए।

लेकिन यह कूद गर्इ गंग नहर में
गंग नहर में एक महिला के आत्महत्या का प्रयास भी इसी दिन हुआ था। फरीदाबाद निवासी इस महिला ने गांव सिंघावली अहीर निवासी युवक के साथ करीब डेढ़ साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। इस महिला का आओप है कि पति और सास उसके साथ उनकी पैसे की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। इससे तंग आकर इस महिला ने जानी आकर गंग नहर में छलांग लगा दी। इसे देखकर यहां अफरातफरी मच गर्इ और पुलिस को इसकी जानकारी दी गर्इ। गांव के कुछ लोगों ने गंग नहर में कूदकर उसकी जान बचार्इ थी। इस महिला ने पुलिस को अपनी पूरी बात बतार्इ तो पुलिस इस महिला को लेकर उसकी ससुराल पहुंची और पति और मां को कड़ी हिदायत देकर लौटी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग